Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोबारा केस बढ़ने से रेडीमेड गारमेंट कारोबार 50 प्रतिशत तक गिरा
  • देहरादून

दोबारा केस बढ़ने से रेडीमेड गारमेंट कारोबार 50 प्रतिशत तक गिरा

RNS INDIA NEWS 29/01/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक और कोरोना के मामले बढ़ने के बाद तीर्थनगरी ऋषिकेश में रेडीमेड गारमेंट के कारोबार पर भी असर पड़ा है। कारोबार में 50 प्रतिशत कमी आयी है। सर्दी में गर्म कपड़ों की बिक्री भी प्रभावित हुई है। तीर्थनगरी ऋषिकेश में दिसंबर 2021 के दूसरे सप्ताह से कोरोना के तेजी से पांव पसारने के बाद रेडीमेड गारमेंट धड़ाम हो गया। जनवरी के पहले सप्ताह में बिक्री घटकर आधी रह गई। इसके बाद कारोबार में तेजी नहीं आयी। रेडीमेड गारमेंट्स ऋषिकेश एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश में रेडीमेड गारमेंट के 350 से अधिक कारोबारी हैं। कोरोना के दोबारा केस बढ़ने से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पहले लॉकडाउन के चलते मंदी से जूझ रहे कारोबार में दीपावली से बिक्री बढ़ी थी, लेकिन दिसंबर 2020 में संक्रमण के मामले फिर बढ़ने से रेडीमेड गारमेंट की बिक्री 50 प्रतिशत रह गई। रेडीमेड गारमेंट कारोबारी शिवओम टूटेजा, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता ने बताया कि कड़ाके की सर्दी भी निकल चुकी है, लेकिन गर्म कपड़ों की बिक्री इस बार उम्मीद से काफी कम रही। कोरोना की वजह से बिक्री घटी है। कहा कि त्रिवेणीघाट रोड रेडीमेड गारमेंट कारोबार का हब है, लेकिन यहां दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बहुत कम है, जबकि पहले सर्दियों में दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ रहती थी। सर्दी में जुकाम, खांसी कि शिकायत आम रहती है, लेकिन कोरोना के खौफ के चलते लोग खरीदारी के लिए बाजार कम आ रहे हैं। जो लोग आ रहे वे मोलभाव ज्यादा कर रहे हैं, इससे मुनाफा भी कम हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा
Next: डोईवाला में विकास की गति को करेंगे तेज: गैरोला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.