Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोविड के मामलों में फिर बढ़ोतरी, एक दिन में 2.85 लाख मामले, 665 लोगों की मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोविड के मामलों में फिर बढ़ोतरी, एक दिन में 2.85 लाख मामले, 665 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 26/01/2022
default featured image

नई दिल्ली। भारत में 25 जनवरी को कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट होने के बाद, 26 जनवरी को फिर वृद्धि दर्ज की गई है. देश में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 2.85 लाख मामले सामने आए हैं. इस दौरान 665 लोगों की मौत हो गई और 2.99 लाख रिकवरी दर्ज की गई.

भारत का पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.16% हो गया है. वहीं, कुल एक्टिव केसों की संख्या 22.23 लाख है.

25 जनवरी को देश में कोविड के मामले कई दिनों बाद तीन लाख से नीचे गए. भारत में 25 जनवरी को 2.55 लाख मामले दर्ज किए गए.

‘कोविड के 90% मरीजों को दिल संबंधी बीमारी की संभावना’

कोविड-19 वायरस अभी तक मुख्य रूप से सांस संबंधी बीमारियों में ही अधिक खतरनाक माना जा रहा था, मगर अब विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम से गंभीर संक्रमण वाले लगभग 90 प्रतिशत लोगों के दिल पर इसका स्थायी प्रभाव पड़ता है.

वैसे तो कोविड सबसे अधिक फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन ताजा अध्ययनों से पता चला है कि कोविड के कारण दिल संबंधी जटिलताओं के मामले भी बढ़ रहे हैं.

वायरस तीव्र मायोकार्डियल इंजरी और हार्ट सिस्टम को पुरानी क्षति का कारण बन सकता है.

नई दिल्ली स्थित जी. बी. पंत अस्पताल में कार्डियोलॉजी प्रोफेसर डॉ. (प्रो) मोहित गुप्ता ने कहा, सभी रोगियों में से जो मध्यम से गंभीर कोविड से पीड़ित हैं, उनमें से 80 से 90 प्रतिशत को हृदय की दिक्कत देखने को मिली है. उन्होंने आगे कहा, “कोविड के ठीक होने के बाद के रोगियों में हृदय और फेफड़े प्रभावित होते हैं और 15-30 प्रतिशत रोगी इससे प्रभावित होते हैं.”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2 लाख की नगदी के साथ एसओजी ने 3 सट्टेबाज पकड़े
Next: ओमिक्रॉन से संक्रमित होने पर बनने वाली एंटीबॉडी डेल्टा से भी लड़ सकती है- ICMR

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.