Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोडा मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

अल्मोडा मेडिकल कॉलेज को 100 एमबीबीएस सीटों की मान्यता

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

देहरादून। मेडिकल में कॅरियर बनाने के इच्छुक प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के चौथे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल गई है। कॉलेज में इसी सत्र 100 सीट पर दाखिले होंगे। जिनमें 85 सीट राज्य कोटा की है।  बता दें कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को साल 2017 में शुरू करने की योजना थी, पर डेडलाइन पीछे खिसकती चली गई। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय एवं कॉलेज की एक चूक की वजह से मान्यता लटक गई। अधिकारियों ने मान्यता के लिए फीस जमा करा दी। जब आनलाइन आवेदन की बारी आई तो आधा-अधूरा फार्म जमा किया गया। एनएमसी की टीम के निरीक्षण का लंबे समय तक इंतजार किया जाता रहा। निरीक्षण का समय खत्म होने को आया तब अधिकारियों को होश आया। पता चला कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए आवेदन ही नहीं हुआ है। एनएमसी में अपील की गई, पर यह अपील खारिज हो गई। एनएमसी ने अगले सत्र आवेदन और जमा शुल्क समायोजित करने की बात कही। सरकार की इसमें खासी किरकिरी हुई। सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। कई बार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, यहां तक प्रधानमंत्री स्तर तक भी इसके लिए शिफारिश लगानी पड़ी। आखिरकार अपील मंजूर हुई और बीते सप्ताह एनएमसी ने कालेज का निरीक्षण किया। अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा। आशुतोष सयाना ने बताया कि मान्यता मिल गई है। उधर, राज्य में नीट-यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डा। हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि एमबीबीएस की सीट बढऩे का लाभ युवाओं को मिलेगा। इनमें 85 सीट की काउंसलिंग विवि करेगा। यह सीट काउंसलिंग के दूसरे चरण में शामिल की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा हमने नहीं की बगावत, हम हैं समर्थन में
Next: बार लाइसेंस दिलाने के नाम पर 10.60 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-31 at 18.57.36_11zon
  • अल्मोड़ा

विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.