Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में कोरोना के 2.55 लाख नए मामले
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना के 2.55 लाख नए मामले

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
corona

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर से जूझ रहे भारत में दैनिक मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. कई दिनों से रोजाना मामले तीन लाख से ऊपर आ रहे हैं. 25 जनवरी को देश में कोविड के मामले कई दिनों बाद तीन लाख से नीचे गए. भारत में 25 जनवरी को 2.55 लाख मामले दर्ज किए गए. इस दौरान, 614 लोगों की मौत हो गई और 2.67 लाख रिकवरी रिपोर्ट की गई.

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्य कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कर्नाटक में जहां कोविड के साढ़े तीन लाख से ज्यादा एक्विट मामले हैं, तो वहीं महाराष्ट्र में भी आंकड़ा तीन लाख पार कर गया है. केरल में कोविड के 2.60 लाख एक्टिव केस हैं. तमिलनाडु में भी एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख से ऊपर है. इसके अलावा, गुजरात में भी एक्टिव केस एक लाख से ऊपर हैं.

‘कोविड के नए वेरिएंट सामने आएंगे’
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि ये मानना अभी खतरनाक है कि ओमिक्रॉन अंतिम वेरिएंट है, या कोराना खत्म होने की राह पर है, क्योंकि विश्व में कोरोना के अन्य वेरिएंट उभरने के लिए स्थितियां काफी अनुकूल हैं. WHO के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम गेब्रेसियस ने संगठन की कार्यकारी बोर्ड की 150वीं बैठक को संबोधित करते हुए 24 जनवरी को कहा कि ओमिक्रॉन का पता नबंबर में चला था और अब ये विश्व के 171 देशों में फैल चुका है.

उन्होंने कहा कि मामलों में जोरदार बढ़ोत्तरी होने के बावजूद मौतों में वृद्धि नहीं हुई है. गेब्रेसियस ने कहा कि महामारी खत्म होने वाली नहीं है, बल्कि इसके नए रूप सामने आएंगे.

WHO प्रमुख ने कहा, “ये सच है कि हम निकट भविष्य के लिए कोविड के साथ रहेंगे, लेकिन ये मान लेना खतरनाक है कि ओमिक्रॉन अंतिम वेरिएंट होगा, या कि ये खत्म होने की तरफ है.”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब में बीजेपी 65, कैप्टन अमरिंदर की पार्टी 37 और संयुक्त अकाली दल 15 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
Next: युवक की सूझबूझ ने किशोरी को परिजनों से मिलाया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.