Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • होटल में लगी आग: बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक
  • नैनीताल

होटल में लगी आग: बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक

RNS INDIA NEWS 24/01/2022
rns featured image new

नैनीताल। थाना तल्लीताल क्षेत्र के अंतर्गत बिड़ला रोड के निकट बीती रात होटल के कमरे में आग लग गई। फायर ब्रिगेड व पुलिस की सक्रियता से आग पर जल्द काबू कर लिया गया। आग से होटल का मैनेजर भी बाल बाल बच गया, जबकि कमरे में बेड, टीवी व मोबाइल जलकर खाक हो गए। कमरे में हीटर जला रहने के कारण आग लगी ऐसा माना जा रहा है। जानकारी अनुसार शहर के बिड़ला रोड के निकट होटल माउंट एन लेक है। जो दिल्ली के व्यक्ति ने लीज पर लिया है। बीती रात होटल का मैनेजर किशन कुमार हीटर जलाने के बाद सो गया। अचानक हीटर से बिस्तर में आग सुलग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मैनेजर की नींद खुली तो कमरा धुंए से भरा पड़ा था। किसी तरह बाहर आकर मैनेजर ने जान बचाई और कर्मियों व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर तत्काल फायर सर्विस नैनीताल की यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो आग भीषण रूप से होटल कमरे में लगी थी। जहां पर फायर सर्विस यूनिट द्वारा कड़ी मशक्कत कर मिनी हाई प्रेशर से लगातार आग पर पानी डालकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

फायर सर्विस यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग से कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद तल्लीताल थाने के पुलिस फोर्स द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से किया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। होटल मैनेजर ने बताया कि कमरे में बिस्तर, टीवी और अन्य उपकरण जल कर खाक हो गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूरे उत्तर भारत में सर्दी की मार, बारिश ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड
Next: राशिफल 25 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.