Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 436 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग

436 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/01/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। रविवार को पुलिस की जनपदीय एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स (एडीटीएफ) ने एक व्यक्ति को 436 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऊखीमठ में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है। चरस की अनुमानित कीमत करीब 45000 रुपये के आसपास है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशों पर आगामी विधानसभा को शांतिपूर्वक एवं निर्वघ्न संपंन कराने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसके लिए पुलिस कप्तान द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है साथ ही इस कार्य के लिए जनपदीय एन्टी ड्रग्स टास्क फोर्स (एडीटीएफ) को भी मुस्तैद किया है। एडीटीएफ की नोडल अधिकारी सुश्री हर्षवर्धनी सुमन के नेतृत्व में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की एडीटीएफ टीम ने रविवार को 35 वर्षीय दिनेश भट्ट निवासी रांसी, जिला रुद्रप्रयाग को करीब 436 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ऊखीमठ में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है। जबकि जरूरी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई चरस का अनुमानित मूल्य 45000 रुपये है। बीते कुछ वर्षों में जिले में पुलिस द्वारा एनडीपीएस में यह सबसे बड़ी बरामदगी है।पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक एवं इस अभियान की नोडल सुश्री हर्षवर्धनी सुमन, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, उपनिरीक्षक विजय प्रताप राही, आरक्षी रविंद्र सिंह, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तामेश्वर आर्य की पार्टी छोड़ने की धमकी
Next: कांग्रेस नेता सुरेश बिष्ट भी पार्टी हाईकमान के फैसले से नाराज

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.