Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में हटाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू, निजी दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में हटाया जाएगा वीकेंड कर्फ्यू, निजी दफ्तर भी 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
rns featured image new

केजरीवाल का उपराज्यपाल को प्रस्ताव

नई दिल्ली (आरएनएस)। राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मामलों में आ रही कमी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल से सिफारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से एलजी को भेजे गए प्रस्ताव में बाजारों में ऑड-ईवन सिस्टम को खत्म करने और निजी दफ्तरों को 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित करने की अनुमति देने के लिए भी कहा गया है।
कोविड के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लगाया गया वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। अगर एलजी दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इसे खत्म कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में कोरोना महामारी को देखते हुए लगाया वीकेंड (सप्ताहांत) कर्फ्यू को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से अनुशंसा की है। इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल को पत्र भेजा है।
वीकेंड कर्फ्यू हटाने के साथ-साथ निजी कार्यालयों को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने व दुकानें खोलने के लिए ऑड-ईवन सिस्टम हटाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने इसी महीने वीकेंड कर्फ्यू लगाया था। इसके साथ ही बाजार में दुकानें ऑड-ईविन प्रणाली में खुलती हैं। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान हो रहा था। दुकानदारों का कहना है कि इससे वे महीने में सिर्फ 10 दिन ही दुकान खोल पा रहे थे। अब उम्मीद है कि अगर वीकेंड कर्फ्यू हट जाता है तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड विस चुनाव की अधिसूचना जारी
Next: पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.