Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में 24 घंटों में 3.47 लाख नए कोरोना संक्रमित केस, 703 मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में 24 घंटों में 3.47 लाख नए कोरोना संक्रमित केस, 703 मौत

RNS INDIA NEWS 21/01/2022
Corona new

नई दिल्ली। देश में कोविड (कोविड) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,47254 नए मामले आए और 2,51,777 रिकवरी हुईं और वहीं 703 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. वहीं ओमिक्रॉन के कुल मामले 9,692 हो गए हैं. करीब 8 महीने के बाद लगातार दो दिनों से कोरोना के केस 3 लाख के पार आ रहे हैं.

20 जनवरी को कोविड (coronavirus) के 3.17 लाख मामले सामने आए थे. इस साल ये पहली बार था जब देश में दैनिक कोविड मामलों का आंकड़ा 3 लाख के पार गया हो. देश में एक्टिव केसों की संख्या 20 लाख पार कर गई है और डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 16.41% हो गया है.

केरल में तेजी से बढ़ रहे हैं केस
केरल में कोरोना पॉजिटिव मामले गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जब 46,387 लोग पॉजिटिव निकले और रोजाना टेस्ट पॉजिटिविटी दर 40.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है. राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने यह जानकारी दी. बुधवार को यह 34,199 नए मामले थे और टीपीआर 37 प्रतिशत था. एर्नाकुलम के 9,605 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद राज्य की राजधानी जिले में स्थिति बहुत गंभीर दिख रही थी. 9,605 मामलों के साथ, वायनाड जिले में सबसे कम, 827 मामले दर्ज किए गए. राज्य में अब तक कुल 32 कोविड मौतें दर्ज की गईं, जिससे कुल मृत्यु संख्या 51,501 हो गई.

उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
उत्तराखंड में पिछले 7 महीनों के बाद अब कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. तो वहीं, गुरुवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर में 4,818 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को प्रदेश भर में 4,818 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जोकि बीते दिनों से काफी अधिक हैं. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 3,422 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. इसके साथ ही चार संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7,460 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में जारी रहेंगी पाबंदियां
बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में भले कुछ कमी आई हो, लेकिन सरकार फिलहाल इस पर कोई रियायत देने के मूड में नहीं है. राज्य में अभी पुरानी पाबंदियां जारी रहेंगी. राज्य में नाइट कर्फ्यू सहित पूर्व से जारी अन्य सभी पाबंदियों को 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है. बिहार में गुरुवार को हुई आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद सख्ती बरकरार रखने का फैसला किया गया.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज से इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति
Next: भाजपा कांग्रेस के बीच झूलते हरक सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.