Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनाव प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट पर इनकम टैक्स विभाग की पैनी नजर
  • देहरादून

चुनाव प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट पर इनकम टैक्स विभाग की पैनी नजर

RNS INDIA NEWS 20/01/2022
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों के बैंक अकाउंट पर इनकम टैक्स विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। इतना ही नहीं प्रत्याशियों के बैंक खातों से संदिग्ध ट्रांजेक्शन जैसे मामलों पर इनकम टैक्स अधिकारियों की एक टीम जांच कर रही है। जिससे चुनाव में किसी भी प्रकार का धनबल का इस्तेमाल न हो सके। वहीं, अभी तक यानी आचार संहिता लागू होने के बाद उत्तराखंड में 45 लाख रुपए जब्त किए जा चुके हैं। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रभावित करने की दिशा में किसी तरह का धनबल का इस्तेमाल न हो, इसे लेकर इस बार भी आयकर विभाग सतर्क है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, काले धन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए आयकर विभाग को व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अवैध रुपयों की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 180018 04154 और 1800180 4227 जारी किया है। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल नंबर पर 24 घंटे सूचना/शिकायत दी जा सकती है। अवैध नकदी से संबंधित सूचना देने वाले लोगों का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उत्तराखंड अपर आयकर निदेशक मयंक प्रभा तोमर के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक जिले में कार्रवाई करने के दृष्टिगत 50 अधिकारियों और निरीक्षकों की टीम को तैनात किया गया है। ऐसे में किसी भी जिले से नकदी से संबंधित शिकायतें को प्रमाणिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगदी को जब्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी से गणेश जोशी को टिकट मिलने पर समर्थकों में उत्साह
Next: मार्निंग वॉक पर निकली युवती से छेड़छाड़ .. मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.