Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बीरोंखाल क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक
  • पौड़ी

बीरोंखाल क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

पौड़ी। विकासखंड बीरोंखाल के दर्जनों गांवों में इन दिनों जंगली जानवर ने आंतक मचा रखा हैं। इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से अज्ञात जानवर से निजात दिलाने की मांग की हैं।
चमलाण गांव निवासी कमला देवी ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह गोशाला में गाय को घास देने गई तो गोशाला के दरवाजे टूटे मिले। इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी। मौके पर पंहुचे लोगों ने जब गोशाला के अंदर देखा तो वहां बंदी गाभिन गाय को मार कर किसी जंगली जानवर ने आधा खा रखा था। जिसकी शिकायत उन्होंने धुमाकोट रेंज कार्यालय को दी। मौके पर पहुंचे वन बीट अधिकारी भटवाडू कमल किशोर सिंह ने गाय का पंचनामा भर कर सूचना धुमाकोट रेंज कार्यालय को दे दी हैं।
कमला देवी ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस अज्ञात जानवर ने कुछ दिनों पहले कोठिला, कांडा, गोदिया, भटबाडू, घोडपाला मल्ला आदि गांवों में भी कई मवेशियों को मार डाला हैं। गोदिया गांव के सतेन्द्र सिंह पंवार ने बताया कि एक माह पूर्व किसी जानवर ने उनके गांव में भी कई मवेशियों को मार दिया था। यहीं नहीं रिखणीखाल ब्लाक के गांवों में अज्ञात जानवर ने आतंक मचा रखा था। धूमाकोट रेंज बीट अधिकारी कमल किशोर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। मौके पर जाकर गाय का पंचनामा भर कर रिपोर्ट रेंज कार्यालय धुमाकोट भेज दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास मलबा आने यातायात बाधित
Next: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का हरक सिंह पर जोरदार हमला

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.