Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कोविड की सैम्पलिंग कराने नहीं आ रहे यहाँ के लोग
  • रुद्रप्रयाग

कोविड की सैम्पलिंग कराने नहीं आ रहे यहाँ के लोग

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

कोविड के संक्रमण को बड़े स्तर पर फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रुद्रप्रयाग नगर पालिका के सभी वार्डो में कोरोना के सैम्पल लेने की प्रक्रिया तो शुरू की किंतु अब लोग सैम्पलिंग से भी कदम पीछे खींचने लगे हैं। आलम यह है कि अब तक नगर पालिका क्षेत्र के चार वार्डों में कुल 245 लोग ही सैम्पलिंग देने आए हैं। किसी वार्ड में तो दो चार लोग ही आए हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम अब लोगों की सूची मिलने के बाद वार्डो में सैम्पलिंग लेने जाएगी। बीते एक सप्ताह के दौरान प्रशासन के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग के सात वार्डो में सैम्पलिंग की योजना तैयार की। सबसे पहले वार्ड 5 में सैम्पलिंग हुई तो यहां करीब 137 लोग सैम्पलिंग के लिए आए। जबकि वार्ड संख्या 2 में महज 98 लोग ही सैम्पल देने पहुंचे। इसके बाद वार्ड 6 और 7 में तो स्थिति काफी निराशाजनक रही। इन दोनों वार्डो में करीब 10 लोग ही सैम्पलिंग के लिए पहुंचे। जब स्वास्थ्य विभाग की 3 टीमों के सामने सैम्पलिंग लेने के लिए लोग ही नही पहुंचे तो, स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को टीमों को फील्ड में नहीं भेजा। साथ ही लोगों द्वारा सूची उपलब्ध होने पर ही सैम्पलिंग करने की बात कही। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीके शुक्ला ने बताया कि लोग सैम्पल देने के लिए पहुंच ही नहीं रहे हैं। ऐसी स्थिति में फिलहाल टीमें वापस बुला ली गई है। लोगों की सूची मिलने के बाद ही सैम्पलिंग के लिए टीम भेजी जाएगी। एक दो लोगों के लिए टीम क्षेत्र में नहीं जा सकती, उनके लिए जिला अस्पताल या फिर कोटेश्वर में जांच की सुविधा उपलब्ध है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में बनाए दो माइक्रो कंटेनमेंट जोन
Next: क्षतिग्रस्त चैंबर बन रहे दुर्घटना के सबब

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.