Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • समाजवादी पार्टी ने की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
  • देहरादून

समाजवादी पार्टी ने की प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

RNS INDIA NEWS 16/01/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड चुनाव में आम आदमी पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों  की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रदेश के 11 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने जारी करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवार विजयी होंगे। घोषित 30 उम्मीदवारों में तीन महिला प्रत्याशी भी हैं। भाजपा-कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशियों की लिस्ट नहीं जारी की है।

सपा ने धर्मपुर विधानसभा सीट पर मो नासिर को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि कैंट विधानसभा सीट पर डॉ०  राकेश पाठक अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। उत्तरकाशी जिले में पुरोला और गंगोत्री विधानसभा सीटों पर चैन सिंह और पंडित विजय बहुगुणा चुनावी मैदान में उतरेंगे, चमोली जिले में बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर विरेंद्र कैरूनी, किशोर कुमार और गजेंद्र सिंह अपना-अपना भाग्य अजमाएंगे।

पौड़ी जिले में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर,चौपटाखाल और लैंसडाउन विधानसभा सीटों पर विपिन बडोनी, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष नेगी, जयप्रकाश टम्टा, और संदीप रावत चुनाव लड़ेंगे। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, और गंगोलीहाट विधानसभा सीटों पर मनोज प्रसाद, सुरेंद्र सिंह गुरुंग, रमेश सिंह बिष्ट, और गोपाल दास चुनाव लड़ेंगे, जबकि बागेश्वर जिले के कपकोट और बागेश्वर में हरिराम शास्त्री और लक्ष्मी देवी अपना-अपना भाग्य अजमाएंगे।

अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर विधानसभा सीट में गणेश कांडपाल, मुकेंद्र, सुनीता, बलवंत आर्य, अर्जुन सिंह और जागेश्वर को चुनावी मैदान में उतारा है। चंपावत जिले के लोहाघाट विधानसभा सीट पर मोहम्मद हारून चुनाव लड़ेंगे।  नैनीताल जिले में हल्द्वानी और कालादूंगी विधानसभा सीट पर सुऐब और राजेंद्र कुमार अन्य राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगे। सपा ने उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर और बाजपुर विधानसभा सीटों पर सदरार बलजिंदर सिंह और मनीषा को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि,हरिद्वार जिले की रुड़की विधानसभा सीट पर राजा त्यागी चुनाव लड़ेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रेडिट कार्ड मिलते ही हो गई ठगी… केस दर्ज
Next: आबकारी सचिव पद पर रविनाथ रमन और आबकारी आयुक्त पद पर नितिन भदौरिया तैनात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.