Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मोबाइल नहीं मिलने पर पिता ने 9 साल के बच्चे को मार डाला
  • उत्तर प्रदेश

मोबाइल नहीं मिलने पर पिता ने 9 साल के बच्चे को मार डाला

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

मैनपुरी (आरएनएस)। यूपी के मैनपुरी में नशे में धुत पिता को जब अपना मोबाइल फोन नहीं मिला तो उसने अपने 9 वर्षीय बेटे का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना अलावलपुर मडैया गांव की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बुधवार को गैर इरादतन हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त के दादा लखन सिंह ने अपने बेटे मुकेश बाथम के खिलाफ मंगलवार की रात पोते मिथुन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस शिकायत के अनुसार बाथम मंगलवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था। वह भूल गया कि उसने अपना मोबाइल फोन कहाँ रखा था और अपने बेटे से इसके बारे में पूछ रहा था। लेकिन मिथुन इसे खोजने में विफल रहा और गुस्से में बाथम ने कथित तौर पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या पीडि़ता की छोटी बहन पलक ने देखी, जिसे देख वह रोने लगी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर उसके दादा-दादी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक मिथुन की मौत हो चुकी थी और बाथम घर से भाग गया था। लखन सिंह ने पुलिस को बताया कि बाथम शराबी है और उसकी आदतों के कारण उसकी पत्नी विजय कुमारी आठ महीने पहले अपने छह बच्चों में से चार बच्चों के साथ घर छोडक़र पंजाब चली गई थी। मिथुन और पलक अपने पिता के साथ रह रहे थे।
किसनी के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी बाबर, एक पुलिसकर्मी शहीद
Next: बजट सत्र से ठीक पहले संसद में कोरोना विस्फोट, पिछले एक महीने में 718 कर्मचारी हुए संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.