Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई रकम
  • चम्पावत

साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई रकम

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

चम्पावत। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने ठगी के शिकार तीन लोगों की करीब डेढ़ लाख की धनराशि वापस लौटाई है। ठगी के शिकार तीनों लोग टनकपुर क्षेत्र के हैं। पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों पूर्व टनकपुर क्षेत्र के वार्ड एक निवासी त्रषिकेश उपाध्याय, सैलानीगोठ निवासी दीपक कापड़ी और वार्ड-3 निवासी एम हुसैन के खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये उड़ा लिए थे। साइबर ठगों ने खुद को रिलायंस इंश्योरेंश कंपनी का एजेंट और अधिकारी बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया था। धोखाधड़ी का एहसास होने के बाद पीड़ितों ने तत्काल पुलिस और साइबर सेल को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर साइबर सेल की टीम इसकी पड़ताल में जुटी थी। टीम ने तमाम रिकॉर्ड खंगालने के बाद तीन लोगों की करीब डेढ़ लाख की धनराशि वापस दिलाई है। एसपी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अज्ञात नंबरों से आए लिंक को क्लिक न करें। साथ ही उन्होंने फोन पर आई ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति को शेयर न करने की अपील भी की है। साइबर सेल टीम में सीओ (ऑपरेशन) अभिनव चौधरी, निरीक्षक संजय कुमार, एसआई सुरेंद्र खड़ायत और कांस्टेबल बिहारी लाल कुशवाहा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजी अस्पताल आने के लिए मजबूर करने वाले सर्जन से मांगा स्पष्टीकरण
Next: साइबर ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई रकम

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.