Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रत्याशी घोषित करने में यूकेडी व आम आदमी पार्टी आगे
  • पौड़ी

प्रत्याशी घोषित करने में यूकेडी व आम आदमी पार्टी आगे

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

पौड़ी। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिले में प्रत्याशी घोषित करने के मामले में क्षेत्रीय दल यूकेडी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है। जिले की छह विधानसभा सीटों में से यूकेडी व आप ने 4-4 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने भाजपा व कांग्रेस पर उत्तराखंड में लूट-खसोट करने का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश में आप की जीत का दावा भी किया।
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइस शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने जिले की छह सीटों में से चार सीटों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित रावत ने बताया कि जिले में विधानसभा चौबट्टाखाल से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा दिगमोहन नेगी, जिलाध्यक्ष पौड़ी गजेंद्र चौहान को श्रीनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। कोटद्वार में अरविंद वर्मा व आर‌क्षित सीट पौड़ी में मनोहर लाल पहाड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। कहा कि आप युवाओं को रोजगार की गारंटी, 300 यूनिट निशुल्क बिजली, महिलाओं को 1 हजार मासिक भत्ते की गारंटी दे रही है। लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड की सत्ता में रहते हुए इसे लूट-खसोट का अड्डा बनाने का काम किया। यूकेडी ने हमेशा जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ ही किया है। बताया कि विधानसभा सीट लैंसडाउन व यमकेश्वर में भी जल्द ही पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। कहा कि आप जिले की सभी छह विधान सभाओं में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। वहीं उत्तराखंड क्रांति दल ने भी जिले चार विधान सभा सीटों में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। यूकेडी ने श्रीनगर से मोहन काला, चौबट्टाखाल से वीरेंद्र रावत, लैंसडाउन से एपी जुयाल व यमकेश्वर से शांति प्रसाद भट्ट को टिकट दिया है। जबकि भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी मंथन ही चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटा बनेगा आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को मिलेंगे एक्स्ट्रा 130 करोड़ रुपये
Next: थाने में पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.