Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी : सीएम धामी
  • देहरादून

पीएम सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 12/01/2022
rns featured image new

कांग्रेस के डीएनए में है पाक-चीन एजेंडे को बढ़ावा देना

देहरादून। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जो चूक हुई पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, पंजाब दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध अचानक नहीं बल्कि एक प्रायोजित योजना थी। कांग्रेस आलाकमान देश को इसका जवाब दे। इसके अलावा उन्होंने कहा सेना के खिलाफ बोलना और पाक-चीन के एजेंडे को बढ़ावा देना कांग्रेस के डीएनए में है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ये बयान देहरादून में बीजेपी के स्लोगन लॉन्च कार्यक्रम में दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, जो भी प्रकरण पीएम के साथ हुआ उससे पंजाब की कांग्रेस सरकार पूरी तरह बेनकाब हुई है। ये लोकतंत्र का काला अध्याय है। आज पूरा देश कांग्रेस जवाब मांग रहा है। राष्ट्र नीति पर राजनीति करना कांग्रेस के डीएनएम में बस चुका है। ये लगातार ये ही काम करते रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस सेना के खिलाफ बोलती है, उससे ऐसा ही लगता है कि कांग्रेस आज राष्ट्रहित से घृणा करने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते सीएम धामी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कांग्रेस के युवराज चीन और पाकिस्तान के एंजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं, वो दोनों देशों के सुर से सुर मिला रहे हैं। एक व्यक्ति से नफरत करने के कारण ये कांग्रेस की आदत बन चुकी है।

बता दें कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अगुवाई में चार सदस्ययी कमेटी का गठन किया है। जानकारी के मुताबिक, कोर्ट ने दूसरी जांच कमेटियों पर रोक लगा दी है। कोर्ट द्वारा गठित पैनल में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदु मल्होत्रा, राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक, पंजाब के सुरक्षा महानिदेशक और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल इसके सदस्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्नल कोठियाल ने डोर टु डोर जाकर मांगा समर्थन
Next: टाटा बनेगा आईपीएल का नया टाइटल स्पॉन्सर, बीसीसीआई को मिलेंगे एक्स्ट्रा 130 करोड़ रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.