Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर विधायक को चुनाव आयोग का नोटिस
  • बागेश्वर

बागेश्वर विधायक को चुनाव आयोग का नोटिस

RNS INDIA NEWS 11/01/2022
rns featured image new

बागेश्वर। चुनाव आचार संहिता लगते ही बागेश्वर विधायक चंदनराम दास को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। दास पर आरोप है कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के अणां गांव में जाकर भीड़ एकत्र की। उन्होंने इस दौरान कोविड नियमावली का उल्लंघन करने के साथ ही वहां लोगों को कंबल बांटे। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें नोटिस भेजा है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण ने जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि भाजपा विधायक दास ने चुनाव आचार संहिता लगने के बाद गरुड़ विकासखंड के अणां गांव में सार्वजनिक रूप से भीड़ जुटाई तथा कोविड नियमावली का उल्लंघन किया। आरोप लगाया कि भाजपा विधायक दास ने वहां लोगों को हारमोनियम, ढोलक आदि उपकरण भी बांटे।
कहा कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद इस तरह का कृत्य आचार संहिता का उल्लंघन है। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विनीत कुमार ने इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी/उप जिलाधिकारी हरगिरी को कार्रवाई के आदेश दिए। रिटर्निंग अधिकारी हरगिरी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद विधायक दास को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है, नोटिस के जवाब का इंतजार है।

वहीं विधायक दास के अणां गांव में आयोजित सार्वजनिक समारोह की शिकायत करने में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण तकनीकी चूक गए। उन्होंने जल्दबाजी में शिकायत में विधायक दास की शिकायत करने पर दिनांक 9 जनवरी 2021 लिख दिया, जबकि वे शिकायत वर्ष 2022 में कर रहे थे। इसे ही विधायक दास ने पकड़ लिया और कहा कि नोटिस का जवाब दिया जाएगा। साथ ही कहा कि विरोधी पक्ष की यह शिकायत वर्ष 2021 की है, तब हो सकता है कि वे उस दिन अणां गांव में होंगे, परंतु तब आदर्श आचार संहिता नहीं लगी हुई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वृद्धा ने गटका जहर, हालत बिगड़ी
Next: कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव हुए कोरोना संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.