Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भाभी के प्यार में पागल देवर ने की पत्नी को जिंदा दफनाने की कोशिश
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

भाभी के प्यार में पागल देवर ने की पत्नी को जिंदा दफनाने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 09/01/2022
rns featured image new

जमशेदपुर (आरएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की चंद्रपुर निवासी एक महिला को अपने पति व उसकी भाभी के बीच चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया. आरोप है कि पति व उसकी भाभी ने महिला को न केवल मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया, बल्कि उसे मरा हुआ समझकर गांव के एक गढ्ढे में जिंदा दफनाने का प्रयास किया. हालांकि, ऐन मौके पर गांव के कुछ बच्चों के द्वारा देखे जाने व कुत्तों के शोर मचाने पर आरोपी आनन-फानन में भाग निकले. बाद में उस महिला को गढ्ढे से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. होश में आने के बाद उसने पुलिस के समक्ष पूरी घटना का खुलासा किया. इस संबंध में पीडि़त महिला गुडिय़ा देवी (पति सकलदेव यादव) ने पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. आवेदन में गुडिय़ा ने कहा है कि वह एक गरीब महिला है और उसका पति सात वर्षों से उससे अलग रह रहा है. छह जनवरी को दोपहर 12 बजे वह पीडीएस दुकान से राशन लाने गई थी. इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे उसके पति सकलदेव यादव (35 वर्षीय), उसकी गोतनी सरिता देवी (पति केदार यादव) ने जान मारने की नीयत से उसके सिर पर लोहे की रॉड से लगातार कई बार वार किया. आरोपी तब तक वार करता रहा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई. इसके बाद रस्सी से गला दबाने लगे, जिसके कारण उसका दम घुटने लगा. लात घूंसा से भी काफी वार किया गया. बेहोशी के दौरान उसे मरा हुआ समझ कर सकलदेव यादव व सरिता देवी ने उसे बगल के एक गढ्ढा में ले जाकर फेंक दिया और मिट्टी डालकर जिंदा दफनाने का प्रयास किया. उसी समय कुछ बच्चे वहां पहुंच गए और माजरा देखकर गांव में जाकर शोर मचाया. शोर सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे. राशन दुकानदार ने मेरे जीजा व बहन को फोन पर सूचना दी. सूचना पाकर जीजा राजकुमार यादव, बहन मुंद्रिका देवी वहां पहुंचे और आनन फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पीडि़ता ने यह भी कहा है कि इलाज के दौरान जयनगर थाना प्रभारी को सूचना दी गई. वे पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे और मेरा बयान भी लिया. बावजूद इसके थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उसका पति के साथ न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है. उसके पति व सरिता देवी के बीच अवैध संबंध है. इस कारण कई बार उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया है. पीडि़ता ने आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बरसात ने गिराया पारा, फिर से उत्तर भारत में सर्दी ढाएगी सितम
Next: श्मशान में बेटे ने हंगामा कर रुकवाया पिता का अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.