Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जैन स्तंभ को किया जाएगा शिफ्ट
  • हरिद्वार

जैन स्तंभ को किया जाएगा शिफ्ट

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

रुडकी। नेशनल हाईवे 58 को टोल रोड के रूप में विकसित करने का कार्य लगातार जारी है। इस मार्ग में जो धर्म स्थल चौड़ीकरण की जद में आ रहे थे उसमें से एक धर्मस्थल को करीब दो साल पहले दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। जबकि एक धर्मस्थल के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। अब समाज में अन्य लोगों की आपसी सहमति से इस धर्मस्थल को भी हाईवे से 200 मीटर भीतर मेनबाजार चौक में स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है। जैन समाज करीब 10 लाख रुपए की लागत से भव्य जैन स्तंभ का निर्माण करेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 को टोल रोड के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है। हाईवे पर सर्विस लेन के स्थान पर दो धर्मस्थल आमने सामने बने थे जिनमें एक मस्जिद थी जो कि करीब डेढ़ सौ वर्ष पुरानी बताई जाती थी। आपसी सहमति से समाज के लोगों ने करीब 2 वर्ष पूर्व इस मस्जिद को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर बना लिया था। उसके ठीक सामने जैन स्तंभ स्थापित है। उसके लिए भी लगातार प्रयास चल रहे थे। लेकिन जगह का चिह्निकरण नहीं हो पा रहा था। जैन समाज नेशनल हाईवे अथॉरिटी तथा नगर पालिका द्वारा संयुक्त रूप से वार्ता की गई। इसके बाद यह तय हुआ कि जैन स्तंभ को हाईवे से हटाकर बाजार में करीब 200 मीटर भीतर मेन बाजार चौक पर स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में नगरपालिका के चेयरमैन हाजी दिलशाद अली तथा अधिशासी अधिकारी शाहिद अली द्वारा जैन समाज के लोगों के साथ वार्ता कर स्थान चयनित किया गया। जिस पर कार्य शुरू हो गया है। जैन समाज के डॉ. संजीव जैन ने बताया कि जैन समाज अपने स्तर से भव्य जैन स्तंभ का निर्माण करेगा। इसमें अनुमानित 10 लाख रुपए की लागत आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जैन स्तंभ के साथ वहां के सौंदर्यीकरण का कार्य भी समिति अपने आप करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: मेयर और उनके पति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.