Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इमरान खान की पूर्व पत्नी की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग
  • अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान की पूर्व पत्नी की कार पर हुई अंधाधुंध फायरिंग

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी (तलाकशुदा) एवं ब्रिटिश-पाकिस्तानी मूल की पत्रकार रेहम खान की कार पर बीती देर रात एक विवाह समारोह से लौटते हुए जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले के बाद रेहम ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, अपने भतीजे की शादी से लौटते समय मेरी कार पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां बरसायीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गयी। रेहम ने इमरान सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? लालची, कायर और ठगों के देश में उनका स्वागत है।
रेहम ने फिर से ट्वीट किया सुबह के नौ बज चुके हैं, मैं अपने निजी सचिव और मेरी पूरी टीम रात भर एक मिनट के लिए भी नहीं सोयी है और इस्लामाबाद के शाम्स कालोनी पुलिस थाने में हमारी प्राथमिकी अभी तक दर्ज नहीं हो पायी है। जांच चल रही है और अभी तक हम प्राथमिकी की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कल्पना कीजिए यहां काम की रफ्तार किस हद तक सुस्त है। हम पूरी रात जागते रहे क्योंकि कुछ करने की जगह पुलिस पीडि़त से ही सवाल जवाब करने में लगी रही।
गौरतलब है कि रेहम और पाकिस्तान के वजीरे आज़म ने 2015 में निकाह किया था लेकिन इसी साल दोनों का तलाक हो गया था। रेहम ने 2018 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा में इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाये थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, आज 4100 नए केस
Next: मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 4 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.