Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में कोरोना के 189 नए केस, अकेले देहरादून में 71 केस
  • देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 189 नए केस, अकेले देहरादून में 71 केस

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
Corona

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 189 नए मरीज मिले और 104 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 45 हजार 653 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून में 71, पौड़ी में 44, यूएस नगर में 22, नैनीताल में 18, हरिद्वार में 12, अल्मोड़ा में नौ, चमोली, चम्पावत, उत्तरकाशी में एक एक जबकि पिथौरागढ़ में छह और टिहरी में चार नए मरीज मिले हैं। विभिन्न जिलों में 104 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हुए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या 523 रह गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सोमवार को राज्य की विभिन्न लैब से 15 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि 17 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.22 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.88 प्रतिशत चल रही है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। देहरादून में 236 और नैनीताल में एक्टिव मरीजों की संख्या 140 हो गई है।
ऋषिकेश में एक बार फिर से कोरोना बम फूटा है। ऋषिनगरी की गंगाघाटी में नया साल का जश्न मनाने पहुंचे 28 पर्यटक की कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमित पर्यटक, दिल्ली, हरियाणा, यूपी के मेरठ, मुजफ्फनगर और राजस्थान के रहने वाले है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने एक ओर कई राज्यों में कहर बरपा रखा है। वहीं अब कोरोना के नए मामले उत्तराखंड में बढ़ने से शुरू हो गए है।
इससे राज्य सरकार के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। नए साल का जश्न मनाने के लिए पौड़ी जिले के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आए 28 पर्यटकों की एक साथ कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डा। राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पर्यटक, दिल्ली, हरियाणा, यूपी के मेरठ, मुजफ्फनगर और राजस्थान के रहने वाले है।
बताया कि इनकी कोरोना जांच 31 दिसंबर को की गई थी। नए साल पर घूमने आए सभी पर्यटक जश्न मनाने के बाद घर वापस लौट चुके है। स्वास्थ्य विभाग उनकी जानकारी जुटाने में लगा है। मामले में संबंधित थाना और स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। संक्रमित पर्यटक जिस होटल, जंगल कैंप और होमस्टे में रुके थे वहां के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए साल का जश्न मनाने ऋषिकेश पहुंचे 28 पर्यटक कोरोना पॉजिटिव
Next: युवाओं के लिए अच्छी खबर: पुलिस विभाग में ही 493 पदों के लिए दूसरी विज्ञप्ति जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.