Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • रिलीज के दिन हॉटस्टार पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी अतरंगी रे
  • बॉलीवुड

रिलीज के दिन हॉटस्टार पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी अतरंगी रे

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

सारा अली खान के अभिनय से सजी फिल्म अतरंगी रे 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म में सारा, अक्षय कुमार और साउथ स्टार धनुष की तिकड़ी ने दर्शकों को दिल जीत लिया है। साथ ही फिल्म ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अतरंगी रे रिलीज के पहले दिन हॉटस्टार पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, फिल्म अतरंगी रे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित हो रही है और इसने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज के दिन किसी नई फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक व्यूअरशिप मिली है। इस फिल्म में अक्षय, धनुष और सारा ने अभिनय किया है।

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अक्षय को खूब बधाइयां मिल रही हैं। उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। सारा के लिए तो यह उपलब्धि है ही, लेकिन अक्षय ने प्रशंसकों को फिर आकर्षित किया है। बता दें कि उनकी पिछली फिल्म सूर्यवंशी ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब थिएटर में जलवा दिखाने के बाद ह्रञ्जञ्ज प्लेटफॉर्म पर भी अक्षय का स्वैग देखने को मिला है।

अतरंगी रे में सारा के अंदाज को सराहा गया है। वह बिहार से ताल्लुक रखने वाली लडक़ी रिंकू के किरदार में नजर आई हैं, जिसकी तमिल लडक़े विशु (धनुष) से जबरिया शादी होती है। इस फिल्म में सारा, अक्षय और धनुष दोनों से इश्क फरमाते हुए दिखी हैं। यह पहली बार है जब सारा फिल्ममेकर आनंद की किसी फिल्म में नजर आई हैं। सारा ने एक ठेठ देसी लडक़ी का किरदार निभाया है।

फिल्म का एक और मजबूत पक्ष है संगीत। इसका गीत-संगीत सुनने लायक है। एआर रहमान और इरशाद कामिल की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। रहमान ने जहां अपने संगीत से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं, वहीं इरशाद के गानों के बोल दिल को छू लेते हैं। फिल्म के गाने यकीनन इसके प्रति दिलचस्पी बढ़ाते हैं। लंबे समय बाद रहमान और इरशाद पूरे फॉर्म में दिखे हैं। उनके संगीत और गीतों ने कहानी को मधुर बना दिया है।

अतरंगी रे इस साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गई थी। इस फिल्म के जरिए अक्षय पहली बार सारा और धनुष के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने गटका विषाक्त पदार्थ, अस्पताल भर्ती
Next: रश्मिका मंदाना ने इंडस्ट्री में पूरे किए 5 साल

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
cirkus
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

रणवीर सिंह की सर्कस रिलीज के दिन हुई ऑनलाइन लीक, एचडी प्रिंट में उपलब्ध

RNS INDIA NEWS 24/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.