Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अधिकारियों की बेरूखी से विधायक खफा
  • उत्तराखंड

अधिकारियों की बेरूखी से विधायक खफा

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी के कुछ विधायक इन दिनों सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर नाखुश दिखाई दे रहे हैं। विधायक आवास पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बीजेपी के विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर लामबंद हैं। मामला हाईकमान तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इन दिनों बीजेपी के कुछ विधायक सरकार की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की बेरुखी को लेकर बेहद खफा दिखाई दे रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी विधायक बिशन सिंह चुफाल, सुरेंद्र सिंह जीना, पूरन सिंह फर्त्याल और विनोद कंडारी समेत कुछ दूसरे विधायक भी अपने क्षेत्र में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। इस मामले पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शिकायत करने के बाद अब इन विधायकों ने पार्टी हाईकमान को भी इसकी शिकायत करने का मन बना लिया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि अब चुनावी वर्ष है और अधिकारी विधायकों की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। जबकि विधायकों को अब चुनाव से पहले लोगों को अपने किए गए वादों के अनुसार जवाब देना है। चुफाल ने कहा कि उन्होंने अपनी इस शिकायत को मुख्यमंत्री के सामने रख दिया है। यदि मुख्यमंत्री भी उनकी बातों को नहीं सुनते हैं तो उनके पास एकमात्र रास्ता हाईकमान तक जाने का है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
Next: महिला ने लगाई खुद को आग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.