Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्तों संग घूमने गया छात्र गंगनहर में डूबकर लापता
  • हरिद्वार

दोस्तों संग घूमने गया छात्र गंगनहर में डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 01/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  रुड़की के एक स्कूल से कलियर घूमने आए चारछात्रों में से एक छात्र पैर फिसल जाने से वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। पुलिस और गोताखोर छात्र की तलाश करने में लगे हुए हैं। रुड़की में हरिद्वार रोड पर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 9 के छात्र वंश पाल (17) निवासी बेलड़ा, जीशान निवासी रहमतपुर, निशांत निवासी माजरा रुड़की, आयुष निवसी साउथ ग्रीन सिटी बेलड़ा एक बाइक पर सवार होकर कलियर घूमने के लिए आए थे। चारों छात्र कांवड़ पटरी पर अजमेरी गेट के सामने गंगनहर के किनारे बैठे थे। अचानक वंश का पैर फिसल जाने से वह गंगनहर में गिरकर लापता हो गया।

छात्र वंश के अन्य साथियों ने बताया कि वंश नीचे गंगनहर की पटरी पर शौच के लिए गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में जा गिरा। साथी को डूबता देख उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ युवकछात्र को बचाने के लिए गंगनहर में कूदे तब तक छात्र गंगनहर में लापता हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लापता छात्र को तलाश करने का प्रयास किया लेकिन अभी तक छात्र का कोई पता नहीं लग पाया है। जानकारी पाकर छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसआई गिरीशचन्द्र ने बताया कि गंग नहर में डूबे छात्र की जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। उसके साथियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़, 12 की मौत
Next: रुड़की के प्रदीप बने फ्लाइंग पायलट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.