Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के समाजसेवी विनोद बछेती मयूर विहार दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त
  • देहरादून

उत्तराखंड के समाजसेवी विनोद बछेती मयूर विहार दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
19

देहरादून। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद आदेश गुप्ता ने पहली संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए 14 जिलों के जिला अध्यक्षों और 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिस मे दो सौ नए चेहरों को मौका दिया गया है। जिसमें उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्में समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जिसके बाद उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर है। इस दौरान कई जगहों पर विनोद बछेती को फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। विनोद बछेती की दिल्ली-एनसीआर में उत्तराखंड समाज के साथ-साथ तमाम दूसरे समाज के लोगों की बीच में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पटल पर सौहार्दपूर्ण पहचान रही है। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों पर होने वाले उत्पीडऩ के खिलाफ खड़े होकर आवाज उठाना एवं उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में निरंतर संघर्षरत रहने में विनोद बछेती की भूमिका अग्रणीय रहती है। विनोद बछेती की मेहनत और संघर्षों को देखते हुए दिल्ली भाजपा ने समाजसेवी विनोद बछेती को मयूर विहार दिल्ली के जिला अध्यक्ष जिम्मेदारी दी है जिसका प्रवासी उत्तराखंडियों ने स्वागत किया है। बता दें कि विनोद बछेती पिछले 24 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। उन्होंने 1994 में पार्टी की सदस्यता ली थी। उनकी मेहनत और पार्टी की प्रति कर्तव्य निष्ठाता को देखते हुए उन्हें 1997 में समिति अध्यक्ष न्यू अशोक नग-त्रिलोकपुरी मंडल की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी के साथ विनोद बछेती को 2002 में उत्तराखंड प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही बछेती पूर्वी दिल्ली नगर-निगम में शिक्षा समिति के सदस्य भी हैं। इस पद पर रहते हुए बछेती पूर्वी दिल्ली के नगर निगम के स्कूलों में कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्हें लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव में संचलान समिति का सदस्य भी बनाया गया था। सामाजिक पटल की बात करें तो विनोद बछेती उत्तराखंड एकता मंच के संस्थापक सदस्य एवं संयोजक भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी विधायक का डीएनए टेस्ट कराने की मांग
Next: डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.