Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • उत्तराखंड

डाक्टरों ने दी हड़ताल की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
doctor strike

देहरादून। कोरोना से परेशान प्रदेशवासियों को अब एक नई दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मामला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल से जुड़ा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वॉरियर्स अब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं। डॉक्टरों ने विरोध कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार कर ली है। इस मुश्किल दौर में सरकारी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने विरोध का बिगुल फूंका है। प्रदेशभर के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का मन बना चुके है। डॉक्टरों के इस फैसले से सरकार की चिंता बढऩा भी लाजमी है। डॉक्टरों की तीन मांगें हैं। डॉक्टरों ने सरकार के उस फैसले का विरोध किया है, जिसमें हर महीने एक दिन का वेतन काटा जा रहा है। डॉक्टरों की दूसरी मांग है कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि पीजी करने वाले डॉक्टर को पूरी तनख्वाह दी जाएगी, लेकिन उसका आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा विभिन्न मामलों में डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराने वाले और जिलाधिकारी से नीचे के अधिकारियों द्वारा अस्पतालों में हस्तक्षेप करने के मामले शामिल हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के महासचिव डॉक्टर मनोज वर्मा ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे सितंबर से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। उसके बाद डॉक्टर वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्कीम) भी लेंगे। इसके बाद भी मांग पूरी न होने पर सामूहिक इस्तीफा भी चिकित्सक देने को तैयार हैं। एक तरफ जहां डॉक्टरों एक सितंबर से अपना आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के समाजसेवी विनोद बछेती मयूर विहार दिल्ली भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त
Next: अधिकारियों की बेरूखी से विधायक खफा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.