Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कश्मीर : मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकवादी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

कश्मीर : मुठभेड़ में मारे गए छह आतंकवादी

RNS INDIA NEWS 30/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत छह आतंकवादी मारे गए. पिछले एक हफ्ते में दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियानों में अचानक तेजी आई है.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में बीती शाम को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पाकिस्तानी नागरिक समेत जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए हैं. दोनों मुठभेड़ों में एक पुलिसकर्मी और दो जवान भी घायल हो गए. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया है. कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक के हवाले से कहा गया, दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी मारे गए. मारे गए आतंकवादियों में से चार की पहचान अब तक हुई है. इनकी पहचान दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकवादियों के रूप में हुई है. अन्य दो आतंकियों की पहचान की जा रही है दक्षिणी कश्मीर में मुठभेड़ एक के बाद एक मुठभेड़ बुधवार शाम तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के मिरहमा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया और वहां मुठभेड़ हो गई इसके बाद दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग के दूरू के नौगाम शाहाबाद इलाके में हुई. पहली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. इससे पहले रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए थे. निशाने पर आम नागरिक और सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाएं और बढ़ी हैं और इसी के साथ लक्षित हत्याएं भी बढ़ी हैं. आतंकियों ने कई हत्याएं ऐसे लोगों की हैं जो रोजगार के लिए कश्मीर गए हुए थे. केंद्र ने 30 नवंबर को संसद को बताया था कि इस साल 15 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में 40 नागरिक मारे गए हैं और 72 घायल हुए. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी थी. उन्होंने यह भी बताया कि 15 नवंबर तक इस तरह की घटनाओं में जम्मू-कश्मीर पुलिस समेत सुरक्षा बलों के 35 जवान मारे गए और 86 घायल हुए.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत के कई इलाकों में 2 जनवरी से चलेगी भीषण शीतलहर, पारा 4 डिग्री तक गिरने की संभावना
Next: 68 साल के बुजुर्ग ने नाबालिग को कर दिया था गर्भवती, कोर्ट ने सुनाई तीन गुना उम्रकैद की सजा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.