Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अंतिम सांस लेने से पहले वारदात में शामिल दो और लोगों के नाम बताए
  • हरिद्वार

अंतिम सांस लेने से पहले वारदात में शामिल दो और लोगों के नाम बताए

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

रुड़की। ई रिक्शा चालक सोनी ने दम तोड़ने से पहले अपनी पत्नी और भतीजे को दो अन्य लोगों के भी नाम पता बताए थे। मंगलवार शाम को परिजनों ने फाटक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया था। बुधवार को मृतक की पत्नी समेत अन्य परिजनों ने इंस्पेक्टर से वार्ता की। बताया कि वारदात में दो अन्य लोगों की भी भूमिका रही है। मामले में पुलिस को एक और अन्य तहरीर दी गई है।
20 दिसंबर को मिलाप नगर ढंडेरा निवासी ई रिक्शा चालक सोनी को फाटक के पास चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पत्नी कुसुम ने जग्गा और अली निवासी ढंडेरा के खिलाफ हत्या के प्रयास में तहरीर दी थी। पुलिस ने 25 दिसंबर को अली को वारदात में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जबकि जग्गा तभी से मामले में फरार चल रहा है।
सोनी की मंगलवार को हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने शाम के वक्त शव को रुड़की-लक्सर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने देर शाम तक परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर जाम खुलवाया था। बुधवार को मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर को पत्नी कुसुम, भतीजे सागर ने बताया कि सोनी ने दम तोड़ने से पहले वारदात में शामिल दो और लोगों की भूमिका बताई है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजनों की ओर से एक अन्य और तहरीर दी गई है। इस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वारदात में जिन लोगों की भी भूमिका होगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 38 नए मामले, एक की मौत
Next: युवक की तलाश में एसडीआरएफ ने यूपी की गंगनहर को खंगाला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.