Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
rns featured image new

नानकमत्ता। थाना क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस को यह सूचना मिली कि एक ही परिवार के चार लोगों का मर्डर हो गया है। मौके पर मां बेटी समेत चार लोगों की लाशें मिली हैं। सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। मर्डर के कारण की जांच की जा रही है। हत्याकांड के बाद शहर का बाजार भी बंद हो गया है।

नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले हैं, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस दलबल के साथ पहुंची। शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रूप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी के हैं। एक ही परिवार के चार लोगों के मर्डर से शहर में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि शंकर रस्तोगी की ज्वैलर्स की दुकान है। जिनकी पत्नी आशा देवी व सास सन्नो का शव घर से ही बरामद हुआ है। नानकमत्ता बाईपास में झाड़ियों में मिले शवों की पहचान मृतक अजय रस्तोगी के भाई आदेश रस्तोगी ने की हैं। झाड़ियों में मिले शवों में चोट के भी निशान मिले हैं। इस घटना के बाद शहर का बाजार भी बंद करा दिया गया है। वहीं मौके पर नानकमत्ता विधायक प्रेम राणा, एसपी सिटी ममता बोहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच में जुट गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा शारीरिक दक्षता के खेलों से बालिकाओं को जुड़ने हेतु किया गया जागरूक तथा वितरित की गयी खेल सामग्री
Next: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अल्मोड़ा जनपद का छात्रा सम्मेलन हुआ संपन्न

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.