Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा शारीरिक दक्षता के खेलों से बालिकाओं को जुड़ने हेतु किया गया जागरूक तथा वितरित की गयी खेल सामग्री
  • उत्तराखंड

पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा शारीरिक दक्षता के खेलों से बालिकाओं को जुड़ने हेतु किया गया जागरूक तथा वितरित की गयी खेल सामग्री

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
default featured image

अल्मोड़ा। महिलाओं के शारीरिक, मानसिक विकास हेतु उन्हें शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने का निरन्तर प्रयास वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा जारी रखा गया है ताकि दैनिक कार्यो, शिक्षा के अतिरिक्त महिलायें, बालिकायें विभिन्न प्रकार के खेलों से जुड़ कर अपने शरीर को स्वस्थ्य एवं तंदुरूस्त बना कर अपना शारीरिक एवं मानसिक विकास कर सके। कर्नाटक का मानना है कि खेल मानव जीवन के विकास, शारीरिक दक्षता, तंदरूस्ती, मानसिक स्वस्थता का आधार हैं। महिलाओं, बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खेलों द्वारा परिश्रम, मानसिक और शारीरिक स्वस्थता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आती है साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करने का कौशल प्राप्त होता है। खेलों द्वारा आपसी प्रेम, साहस, अनुशासन, जोखिम उठाने जैसे गुणों का स्वभाव में स्वतः ही विकास हो जाता है। कर्नाटक ने कहा कि खेल एक ओर जहां अनुशासन की सीख देता है वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी इसके बहुत फायदे हैं। खेलों के माध्यम से हम स्वस्थ रहेंगे और स्वस्थ शरीर से जीवन की चुनौतियों का मुकाबला करने में सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के खेलों से बालिकायें शारीरिक रूप से मजबूत होकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपने माता पिता व देश के गौरव को बढ़ा सकती हैं अतः शारीरिक दक्षता के खेलों में लगातार प्रतिभाग करना चाहिये ताकि व्यायाम, खेलकूद, मनोरंजन के द्वारा वे अपने शरीर को तंदुरूस्त एवं स्वस्थ बना सकें। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत उनके द्वारा विधानसभा अल्मोड़ा की प्रत्येक ग्राम सभाओं तथा विद्यालयों में क्रिकेट किट, वालीवाल, बैटमिन्टन किट का वितरण किया जा रहा है ताकि प्रत्येक युवाओं, महिलाओं, बालिकाओं को खेलों से जोडा जा सके। महिलाओं, बालिकाओं को शारीरिक दक्षता के खेलों से जोड़ने के प्रयास के तहत कर्नाटक की सहयोगी टीम द्वारा ग्राम सभा दिलकोट, कुज्याडी, ढैली, कुज्याडी तोक जकुडाधार, कुज्याडी तोक खाईधार, जाखसौडा, पहल, सैनार, पौधार, सिमकनी(खत्याडी) के ग्रामों की बालिकाओं को बैटमिन्टन व वालीवाल किट का वितरण किया गया। खेल सामग्री प्राप्त होने पर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं में उत्सुकता दिखाई दी तथा उनके द्वारा खेल सामग्री की सराहना करते हुये कर्नाटक के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया गया कि उनके द्वारा अपनी सहयोगी टीम के माध्यम से उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करते हुये खेल सामग्री उपलब्ध करायी गयी। बालिकाओं ने खेलों में रूचि रखने तथा अपने शारीरिक, मानसिक विकास हेतु खेलों से जुडने व ग्राम सभा के अन्तर्गत अन्य महिलाओं, बालिकाओं को भी खेल से जोडने का पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हेमा तिवारी, गीता तिवारी, तर्जनी, रवीना आर्या, हेमा रावत, पदमा रावत, प्रेमा देबी, हेमा देबी, पूनम कनवाल, भावना बिष्ट, कोमल बिष्ट, रितिका कनवाल, अरती कनवाल, अंजलि, मानवी, ममता आदि सहित कर्नाटक की सहयोगी टीम के सदस्य व ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें, बालिकायें उपस्थित थीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी को 17500 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी
Next: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.