Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गर्भवती की मौत पर डीएम से मिले जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा सदस्य
  • अल्मोड़ा

गर्भवती की मौत पर डीएम से मिले जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा सदस्य

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
05 (14)

अल्मोड़ा। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के सदस्य सोमवार को डीएम से मिले। उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और आयुक्त कुमाऊ मंडल को ज्ञापन भेजा। बीते दिनों हुई गर्भवती महिला की मौत मामले में जल्द कार्रवाई कर पीडि़त परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग भी उठाई। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में भी पर्वतीय जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते कई लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। बीते 6 माह से सामान्य मरीजों और गर्भवती महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। इससे कोरोना काल में मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जिला मुख्यालय में इलाज को पहुंची कोसी कटारमल निवासी पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। उन्होंने गर्भवती की मौत मामले में जल्द जांच कर लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्रवाई समेत पीडि़त परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, चंद्रमणि भट्ट, दया कृष्ण कांडपाल, रमा शंकर, नारायण राम, किरन आर्या, पूरन चंद्र तिवारी, राजू गिरी, दिनेश पांडे, हेम जोशी, दीप जोशी, किशन चंद्र गुरुरानी, रेशमा परवीन, कुंदन लटवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बकाया भुगतान को खाद्यान्न गोदामों में विक्रेता देंगे धरना
Next: आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से जल्द दिलाओ निजात

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.