Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • ओमिक्रॉन का कहर शुरू, हवाई सफर पर लगा ग्रहण, दुनियाभर में 11,500 फ्लाइट्स रद्द
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना

ओमिक्रॉन का कहर शुरू, हवाई सफर पर लगा ग्रहण, दुनियाभर में 11,500 फ्लाइट्स रद्द

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

न्यूयॉर्क।  कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर दिखना शुरू हो गया। अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में तेजी आई है। सरकारें कड़े प्रतिबंध लागू करने के लिए विवश हैं। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कई उड़ानों को रद्द किया गया है। ये फ्लाइट्स ऐसे समय रद्द हुई हैं जब क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के सैलानी ट्रैवल पर निकलते हैं। उड़ानें रद्द होने से मुसाफिर निराश हैं।
मौजूदा समय यात्रा के लिहाज से साल के सबसे व्यस्त समय में से एक है। शुक्रवार से लेकर आज तक करीब 11,500 उड़ानों को रद्द किया गया है जबकि हजारों फ्लाइट्स की उड़ान में देरी हुई है। कई एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में तेजी के चलते स्टाफ की कमी हो गई है।
उड़ानों पर नजर रखने वाली फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, इसका असर दुनियाभर में पड़ा है। सोमवार को करीब तीन हजार उड़ानों को रद्द किया जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है।
लोगों के जल्द काम पर लौटने और व्यापक पैमाने पर श्रमबल की कमी की आशंका को कम करते हुए यूएस सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार को लक्षणविहीन कोरोना मामलों के लिए आइसोलेशन अवधि को 10 से घटाकर 5 दिन पर दिया है।
अमेरिका में कोरोना के मामले जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की ओर बढ़ रहे हैं। टीका नहीं लेने वालों की अच्छी खासी आबादी और तुरंत तथा आसान टेस्टिंग की कमी इस आशंका और बढ़ा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग: मेधावियों को चार साल में लैपटॉप नहीं दे सकी हिमाचल सरकार
Next: 1 जनवरी से बदल रहे बैंक लॉकर के नियम, इस मामले में 100 गुना तक मिलेगा मुआवजा

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.