Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीएम धामी ने किया हल्द्वानी में रोजगार मेले का शुभारंभ, 42 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

सीएम धामी ने किया हल्द्वानी में रोजगार मेले का शुभारंभ, 42 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 28/12/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डा। धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री  बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।

कौशल रोजगार मेले मे जनपदो से आये युवाओं एव युवतियो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री धामी ने कहा सभी युवा ऊर्जावान हैं।  युवा जिन क्षेत्रों मे जायें वहां आपका नेतृत्व हो यही हमारी कामना है। उन्होने कहा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के जनपदों मे रोजगार मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन मेलों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है।  रोजगार मेले के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवा घर बैठे पंजीकरण करा सकते है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार का मुख्य उददेश्य रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को बढाना है। उन्होने कहा प्रदेश मे 3700 होम स्टे पंजीकृत हैं जिसके अन्तर्गत 8000 युवा एवं युवतियों को स्वरोजगार मिल रहा है। उन्होने कहा प्रदेश मे लम्बे समय से पुलिस विभाग की भर्तियां नही निकली थी, सरकार ने 1764 पुलिस की भर्तियां निकाल दी हैं इसके साथ ही सभी विभागों की भर्तीयां प्रारम्भ हो चुकी है।

उन्होने कहा जिन विभागों मे पद रिक्त है जल्दी से जल्दी भरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए वीर चन्द्र गढवाली योजना मे धनराशि को 25 लाख तक बढाने का प्रावधान किया है साथ ही होमस्टे मे और सबसीडी बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए एक वर्ष की आयु सीमा बढा दी है तथा प्रदेश मे परीक्षा के फार्म के आवेदन शुल्क भरने के लिए आवेदक को कोई शुल्क नही देना होगा इसके साथ ही आईएएस, पीसीएस, एमबीबीएस, लोक सेवा आयोग की तैयारियों हेतु जो बच्चे प्री-क्वालीफाई कर देते है उन्हें आगे की तैयारियों हेतु 50 हजार रूपये सरकार द्वारा दिये जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा लोकल फार वोकल के लिए हमारी सरकार कटिबद्व है। सरकार इसके लिए क्षेत्रीय उत्पादों को बाजार तक लाने के लिए स्वयं सहायता समूहों के द्वारा इसको बढावा दे रही है।  उन्होने कहा सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी युवाओ को रोजगार व स्वरोजगार से जोडा जायेगा इसके लिए सरकार कृतसंकल्प है।

एचएन इन्टर कालेज मे वृहद कौशल एव सेवायोजन मेले में प्रदेश की 35 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले मे विभिन्न जनपदों से आये 1150 युवा एव युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।इस अवसर पर तीन कम्पनियों द्वारा 162 युवाओ का वर्चुअल ऑनलाइन इंटरव्यू कर 7 लोगों की नियुक्ति दी गई।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने होटल क्रिस्टल परिसर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप दीप प्रज्वलित करते हुये कार्यक्रम का शुभारम्भ कर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के नवनिवाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें एवं बधाई दी। उन्होने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। व्यापार मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री का स्मृति चिन्ह एवं शाल ओडाकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि व्यापारियों की जो भी मांग है सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के हित के लिए कार्य कर रही है। व्यापार प्रदेश के विकास के लिए अहम है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री मनोज,गीता काण्डपाल संदीप सक्सेना आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा द्वारा किया गया।

रोजगार मेले मेे महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला, अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रदीप बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, प्रकाश हरर्बोला, शंकर कोरंगा के अलावा आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल,एसएसपी पंकज भटट,निदेशक सेवायोजन प्रशिक्षण विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त निदेशक जेएम नेगी, उपनिदेशक चन्द्रकान्ता, स्मिृता अग्रवाल, सहायक निदेशक वाई एस रावत,ममता चौहान, जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल के साथ ही जनपदो से आये हजारों की संख्या मे युवा एवं युवती रोजगार मेले मे उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार सवार परिवार को हाईवे पर पीटा
Next: मरी छिपकली वाला मिड-डे मील खाने के बाद 80 छात्र बीमार, स्कूल के खिलाफ दिए जांच के आदेश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.