Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार युवक की मौत
  • देहरादून

सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैराज-चीला मार्ग पर कुनाऊं गांव के पास हादसे में स्कूटर सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शनिवार रात शंकर (20) पुत्र स्व. परमानंद निवासी मायाकुंड स्कूटर से अपने दोस्त के साथ चीला-बैराज मार्ग से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच अचानक उसका स्कूटर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे दोस्त को मामूली चोट आयी। शंकर को पुलिस ने आनन-फानन में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मार्ग पर नीलगाय के अचानक सामने आने से यह हादसा हुआ। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवक चीला किसी पार्टी से वापस लौट रहा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की बहन पूनम ने चंद्रेश्वरनगर स्थित श्मशानघाट में अपने भाई का अंतिम संस्कार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत
Next: धर्मयात्रा महासंघ ने फूंका ओवैसी का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.