Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरक-काऊ हमारे संपर्क में नहीं: गोदियाल
  • हरिद्वार

हरक-काऊ हमारे संपर्क में नहीं: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 26/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काऊ पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। भाजपा में आपसी प्रतिस्पर्धा है। चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टी अध्यक्ष और विधानमंडल दल के सदस्य करेंगे।
हरीश रावत के ट्वीट के बाद केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के पार्टी नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया था। दिल्ली से वापस लौटते हुए चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में गोदियाल बोले, हाईकमान ने इस बात पर मोहर लगा दी है कि कांग्रेस चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ेगी। राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि वह रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस सीएम के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ेगी। चुनाव के बाद विधानमंडल के सदस्य अपने नेता का चुनाव करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरक और काऊ हमारे संपर्क में नहीं हैं। यह भाजपा का आंतरिक मामला है। जहां पहले ही सिर फुटव्वल और आपस मे प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा कि अगर पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को नुकसान नहीं होता है तो किसी के भी कांग्रेस में शामिल होने पर रोक नहीं है। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि कुंभ कोरोना टेस्टिंग घोटाला कर हरिद्वार का अपमान किया गया। तीन बार बदलाव के बाद भी विकास नहीं हो पाया। खनन के लिए नदी तो छोड़ो नाले तक खोद डाले गए। हरीश बोले, मुख्यमंत्री चयन के लिए शानदार परंपरा का पालन होगा। अध्यक्ष और विधानमंडल के सदस्य ही मुख्यमंत्री तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के मगरमच्छों से लोकतंत्र को खतरा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: ई-रिक्शा चालक को चाकू घोपने वाला हमलावर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.