Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पैगंबर हजरत मोहम्मद को लेकर झूठी सूचना डालने वाले 2 लोगों पर केस
  • देहरादून

पैगंबर हजरत मोहम्मद को लेकर झूठी सूचना डालने वाले 2 लोगों पर केस

RNS INDIA NEWS 25/12/2021
rns featured image new

देहरादून। इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने एवं उसे प्रसारित करने पर दून की कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों ने पैगंबर को लेकर काल्पनिक कहानी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिससे मुस्लिम समुदाय के लोगों में आक्रोश है। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से दून में शुक्रवार को इसे लेकर प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें 24 घंटे में गिफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नफीस कुरैशी, हाफिज अकरम, एएच नकवी समेत अन्य ने पोस्ट पर आपत्ति जताई और लिखित में शिकायत दी थी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। सीएम एवं डीआईजी को भी इस संबंध में शिकायत की गई है। आरोप है कि दून निवासी निलेश अग्रवाल ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने को झूठी व काल्पनिक पोस्ट सोशल मीडिया पर मोबाइल से पोस्ट की और इसे वायरल कर दिया। इन सूचनाओं को अनुराग पांडेय के मोबाइल से भेजा गया। आरोपी निलेश अग्रवाल एवं अनुराग पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल नंबरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है। उधर, मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी का कहना है कि 24 घंटे के भीतर यदि गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया चमोली के घाट क्षेत्र में 56 करोड़ 93 लाख की 16 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
Next: 4.8 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.