Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री मोदी चीन को करारा जवाब कब देंगे : सुरजेवाला
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी चीन को करारा जवाब कब देंगे : सुरजेवाला

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
Surjewala-1024x768

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आए दिन भारत की संप्रभुता पर हमला बोला जा रहा है, आए दिन चीनी दु:साहस और चीनी घुसपैठ की ख़बरें सामने आ रही हैं। आए दिन भारत की अस्मिता पर अतिक्रमण हो रहा है, हमारी सरजमीं पर कब्जा किया जा रहा है, परंतु मोदी सरकार है कहाँ?

आज जो खबर आई, आज जो रक्षा मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति आई, ये अपने आप में चौंकाने वाली है, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से 29 और 30 अगस्त को चीनी सेना ने भारतीय सेना से झड़प की और हमारी सरजमीं पर कब्जे का एक बार फिर दु:साहस किया। कभी गलवान वैली में 20-20 भारतीयों सैनिकों की वीरगति, कभी गोगरा स्प्रिंग पर चीनी कब्जा, कभी फिंगर 4 से फिंगर 8 तक चीनी कब्जा, कभी पांगोंग सो इलाके में चीनी कब्जा, तभी डेपसंग प्लेन और अब ये लद्दाख तक सीमित नहीं रहा, उत्तराखंड में लिपुलेख इलाके में चीनी जमावड़ा और अब तो डोकलाम में डोका लॉ और नाकु लॉ पास के अंदर भी जिस प्रकार से चीनी मिसाइल लगा दी गई हैं, ये भारत को सीधे-सीधे खतरा है।
देश की सेनाएं तो रक्षा कर रही हैं, वो तो निडर होकर सीना ताने खड़े हैं, परंतु देश के प्रधानमंत्री मोदी कहाँ हैं? उनकी लाल आंख चीन को दिखा कर वो बात कब करेंगे, चीन को करारा जवाब कब देंगे, चीन से लाल आंख में बातें कब करेंगे, देश की सरजमीं से चीनी कब्जा कब छुड़वाएंगे और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी कहाँ हैं?

हमारी ये मांग है कि प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री जी सामने आएं और पूरी यथास्थिति से देश को अवगत करवाएं और बताएं कि भारत की सरजमीं से चीनी कब्जा कब तक छुडवाएंगे। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक, पीआरडी कार्मिकों की नियमानुसार दैनिक मानदेय बढ़ोत्तरी को स्वीकृति
Next: मनचले की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.