Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इस बार मतदान के लिए बढ़ाया 1 घंटे का समय, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
  • देहरादून

इस बार मतदान के लिए बढ़ाया 1 घंटे का समय, शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान करने के लिए एक घंटे का समय बढ़ा दिया है। अब मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा। साथ ही चुनाव में पांच बूथ केवल दिव्यांगों के लिए भी बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए यहां अलग से दिव्यांग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो दिव्यांगों की वोट डलवाने में मदद करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया उत्तराखंड में 66 हजार 700 वालंटियर्स दिव्यांग मतदाताओं की मदद करेंगे। साथ ही उत्तराखंड में 100 महिला बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें पूरा महिला स्टाफ रहेगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनावों में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग या महिलाएं अगर पोलिंग बूथ पर वोट डालने नहीं आ पा रहे हैं तो चुनाव अयोग उनके दरवाजे पर वोट डलवाने के लिए पहुंचेगा। इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि उत्तराखंड में 25 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाए जाएंगे, इसके लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। कोविड सेव पोलिंग बूथ का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान मास्क, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मतदान करना होगा।

छह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की मुलाकात
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि उनकी उत्तराखंड के छह राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 को लेकर भी राजनीतिक दलों से चर्चा की है। साथ ही चुनाव में एनफोर्समेंट को लेकर इनकम टैक्स, पुलिस और डीएम से भी बातचीत हुई है। इसके अलावा भी सभी बड़े अधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की बैठक हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम और मिशन निदेशक के आश्वासन पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित
Next: राशिफल 25 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.