Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक, पीआरडी कार्मिकों की नियमानुसार दैनिक मानदेय बढ़ोत्तरी को स्वीकृति
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक, पीआरडी कार्मिकों की नियमानुसार दैनिक मानदेय बढ़ोत्तरी को स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
20200831_135736_resize_35

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट में आज जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय एवं बेस चिकित्सालय की प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान तीनो चिकित्सालयों के लिए कई प्रस्तावों को प्रबन्धन समिति द्वारा मंजूरी दी गयी।
जिला चिकित्सालय में पीआरडी के माध्यम से तैनात कार्मिकों को नियमानुसार दैनिक मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की स्वीकृति प्रदान की। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय की सीआर्म मशीन और डिजीटल एक्स-रे मशीन को ठीक करने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश पीएमएस को दिये।

जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में खराब पड़े एक्वागार्ड को तत्काल दुरूस्त करने व सेनिटाईजर मशीन को ठीक करने और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश पीएमएस को दिये। चिकित्सालय में कार्यरत् आउटसोर्स कर्मियों का पर्यवेक्षण करने के लिए एक असेसमेंट कमेटी का गठन किया गया जो कार्य न करने वाले कर्मियों को तत्काल हटाये जाने की संस्तुति करेगी। जिला चिकित्सालय में कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों के सैम्पल लिए जाने हेतु वहीं पर सैम्पल एकत्र करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये जिससे उन्हें अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
इस दौरान बेस चिकित्सालय में डायलसिस रोगियों हेतु औषधि क्रय करने की स्वीकृति जिलाधिकारी द्वारा दी गयी। वहीं कोविड-19 रोगियों की एक्स-रे जाॅच हेतु एक्स-रे फिल्म की स्वीकृति और सीटी स्कैन मशीन हेतु सीटी फिल्में क्रय करने की सहमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गयी। महिला चिकित्सालय में मेन गेट की सीढ़ियों पर रैम्प तथा उपचारिका डयूटी रूम के शौचालय को ठीक करने के संशोधित आगणन को भी मंजूरी दी गयी। इसके अलावा तीनों चिकित्सालयों के कई अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने तीनों चिकित्सालयों के अधीक्षकों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आने वाले मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिय और  कहा कि अनावश्यक मरीजों को रैफर न किया जाय। इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नोटियाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 आर0सी0 पंत, डा0 एच0सी0 गड़कोटी, डा0 दीपक गब्र्याल के अलावा प्रबन्धन समिति के सदस्य अशोक कुमार पाण्डे, किशन गुरूरानी, विद्या बिष्ट, मोती लाल वर्मा, रमा जोशी, सुनील जोशी, आनन्द सिंह कनवाल आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल बैंक में निकली बंपर भर्तियां
Next: प्रधानमंत्री मोदी चीन को करारा जवाब कब देंगे : सुरजेवाला

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.