Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना चेक जारी किए खाते से निकल गई रकम, दो बैंक के कर्मियों पर केस
  • देहरादून

बिना चेक जारी किए खाते से निकल गई रकम, दो बैंक के कर्मियों पर केस

RNS INDIA NEWS 23/12/2021
rns featured image new

देहरादून। जो चेक पेंशन धारक महिला की चेकबुक में लगा है, उस चेक नंबर से महिला के बैंक खाते से साढ़े सात लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई तो पता लगा कि एक व्यक्ति के एचडीएफसी बैंक खाते में उस चेक से रकम गई है। महिला के पुत्र की शिकायत पर पीएनबी की आईएमए बल्लूपुर शाखा और एचडीएफसी बैंक के अज्ञात अफसरों समेत एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रकरण को लेकर पुनीत जेठवानी निवासी नरेंद्र विहार, बल्लूपुर ने तहरीर दी। बताया कि उनकी माता रानी जेठवानी का पेंशन खाता पीएनबी बल्लूपुर शाखा में है। महिला के बैंक खाते से आठ दिसंबर को सुनील आर्य के खाते में साढ़े सात लाख रुपये ट्रांसफर हुए। पुनीत ने बैंक जाकर पासबुक पर स्टेटमेंट ली। इस दौरान पता लगा कि चेक क्लीयरिंग के जरिए एचडीएफसी बैंक खाते में रकम गई। पता लगा कि जिस चेक के जरिए रकम ट्रांसफर होने की जानकारी मिली, वह महिला की चेकबुक में लगा था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि चेकबुक में चेक लगा होने के बावजूद रकम तीसरे व्यक्ति के खाते में चली गई। ऐसा उन्होंने एचडीएफसी बैंक, पीएनबी बैंक आईएमए बल्लूपुर शाखा के अधिकारियों की मिलीभगत से होने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि मामले में दोनों बैंकों के अज्ञात अफसरों और सुनील कुमार आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएचएम कर्मियों ने किया सीएम आवास कूच
Next: जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 दुपहिया वाहन पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.