Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नीलाम हुआ दुनिया का पहला नायाब एसएमएस
  • अंतरराष्ट्रीय

नीलाम हुआ दुनिया का पहला नायाब एसएमएस

RNS INDIA NEWS 22/12/2021
rns featured image new

पेरिस। दुनिया के पहले टेक्स्ट मैसेज यानी एसएमएस की नीलामी पेरिस में हुई. इस एसएमएस की कीमत 91 लाख रुपये से अधिक लगाई गई. इसको एक अनाम शख्स ने खरीदा है.पेरिस के एगट्स नीलामी घर ने कहा कि 1992 में मोबाइल फोन पर भेजा गया पहला एसएमएस नीलामी में एनएफटी के रूप में 1,21,600 डॉलर यानी 91 लाख 15 हजार रुपये से अधिक में बिका. इस पहले एसएमएस के खरीदार की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है. इस एसएमएस की नीलामी एनएफटी यानी नॉन फंजीबल टोकन के रूप में हुई. इस एसएमएस को एनएफटी में तब्दील कर दिया गया है.
पहला एसएमएस वोडाफोन के कर्मचारी रिचर्ड जार्विस को मेरी क्रिसमस की बधाई के लिए भेजा गया एक 15 कैरेक्टर का संदेश था. प्रोग्रामर नील पापवर्थ ने अपने सहयोगी जार्विस को उस समय संदेश भेजा था, जब वे कंपनी की क्रिसमस पार्टी में शामिल थे. इस एसएमएस का खरीदार बिटक्वॉइन के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एथर में भुगतान करेगा. एनएफटी क्या है? एनएफटी यानी नॉन फंजीबल टोकन. अर्थव्यवस्था में फंजीबल संपत्ति उसे कहते हैं जो हाथ से ली-दी जा सके. जैसे आपके पास 100 रुपये का नोट है, जिसे देकर आप 50-50 रुपये के दो नोट ले सकते हैं.
यह फंजीबल संपत्ति है. तो इसके उलट नॉन-फंजीबल हुआ, जिसका ठोस आधार पर लेन-देन ना हो सके. यानी उसकी कीमत कुछ ऐसी है कि उसके बदले कुछ लिया दिया नहीं जा सकता. यह कोई घर भी हो सकता है, कोई पेंटिग या कोई तस्वीर हो सकती है. ऐसी चीजें दूसरी नहीं हैं, तो इनकी असल कीमत तय करना मुश्किल है. डिजिटल जगत में ऐसी चीजों को सामान्य चीजों की तरह खरीदा बेचा जा सकता है. इसके बदले डिजिटल टोकन मिल जाएंगे, जिन्हें एनएफटी कहा जाता है.
एनएफटी को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए संभाला जाता है. रकम का क्या करेगा वोडाफोन वोडाफोन ने कहा कि वह बिक्री की आय संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) को दान करेगा. वोडाफोन ने यूएनएचसीआर के प्राइवेट सेक्टर पार्टनरशिप सर्विस के प्रमुख क्रिश्चियन शाके के हवाले से कहा, प्रौद्योगिकी में हमेशा दुनिया को नया करने और बदलने की शक्ति रही है बयान के मुताबिक, सामाजिक भलाई के लिए अभूतपूर्व तकनीक और आंदोलन के इस संयोजन के माध्यम से यूएनएचसीआर शरणार्थियों और उन लोगों की मदद करना जारी रख सकता है जिन्हें घर से भागने के लिए मजबूर किया गया है, जिससे उन्हें अपने जीवन को बदलने, अपने प्रियजनों और समुदायों के लिए बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलता है इसी साल विश्व प्रसिद्ध नीलामी घर क्रिस्टी ने एक पूरी तरह से डिजिटल आर्टपीस को बेचा था. ब्रिटिश नीलामी घर ने पूरी तरह से डिजिटल तस्वीरों के एक कोलाज बीपल को रिकॉर्ड 6.9 करोड़ डॉलर में बेचा था.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुबई के किंग का सबसे महंगा तलाक, कोर्ट ने दिए आदेश, पत्नी को देने पड़ेंगे 5500 करोड़ रुपए
Next: अल्लू की पुष्पा ने पहले वीकेंड में दुनियाभर में कमाए 173 करोड़ रुपये

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.