Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सहकारी बैंक में चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार
  • हरिद्वार

सहकारी बैंक में चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

हरिद्वार।  ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्रांर्गत सीतापुर अण्डर पास के समीप स्थित सहकारी बैंक में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व कारतूस तथा ऑल्टो कार बरामद हुई है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जनपद के रहने वाले हैं। एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ज्वालापुर कोतवली प्रभारी चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि बीती 12 दिसम्बर को बैंक प्रबंधक ने रोशनदान की जाली तोड़कर घुसे अज्ञात चारों द्वारा मॉडम व राउटर चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस व सीआईयू की टीमों को चोरों की धरपकड़ के लिए लगाया गया था। घटना के खुलासे व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास एक काले रंग की ऑल्टो कार की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाश तेज की गयी। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार सीसीटीवी फुटेज में दिखी कार को रेगुलेटर पुल के पास पकड़ लिया। कार में सवार लोगों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अजीमखान व शेरखान निवासी पुरकाजी मुजफफ्रनगर बताए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी ललित निवासी नया गांव बुलन्दशहर यूपी के साथ मिलकर चोरी वारदात को अंजाम दिया था। उनका इरादा बैंक के स्ट्रांग रूप में घुसने का था। लेकिन कामयाब नहीं हो पाने पर मॉडम व राउटर आदि सामान को डीवीआर समझकर चोरी कर फरार हो गए थे। जिसे वापस जाते समय रास्ते में फेंक दिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। शेरखान के खिलाफ हरिद्वार व यूपी के मु.नगर जनपद के कई थानों में केस दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्थरों से कुचलकर व्यक्ति की निर्मम हत्या
Next: चलती कार की फ्रंट सीट पर हुई महिला की डिलीवरी, ऑटोपायलट मोड पर थी टेस्ला

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.