Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ही कांग्रेस के सीएम का चेहरा : धामी
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व सीएम हरीश रावत ही कांग्रेस के सीएम का चेहरा : धामी

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। कांग्रेस नेता व धारचूला से विधायक हरीश धामी ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश में हरीश रावत सबसे योग्य व अनुभवी नेता है। राज्य के विकास के लिए उनका सीएम बनना तय है। आगामी सरकार हरीश रावत के नेतृत्व में बनेगी। राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक धामी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर है। भाजपा सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल हर क्षेत्र में विफल रहा है। रोजगार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। जनाक्रोश कम करने के लिए भाजपा लगातार सीएम बदलती रही। कन्याल के कार्यालय में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए धामी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान तमाम लोगों ने दूसरे दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राज्य आंदोलनकारी फकीर सिंह कन्याल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में जनता को ठगा गया। एक कंपनी की तरह सरकार व जनप्रतिनिधियों ने काम किया। जिसमें जनता की उपेक्षा की गयी। यहां नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, एलजी पाण्डे,शेर सिंह भाकुनी, सरताज अहमद, लोकेश जोशी, हेमंत गोस्वामी, हरगोविंद मटियाली, महेश चंद मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Next: संकल्प परियोजना के बेहतर कार्यान्वयन के संदर्भ में एक दिवसीय जिला कौशल समिति की कार्यशाला का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.