Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • प्रोफेसर साहब ही निकले मोबाइल चोर, तलाशी ली तो मिले 30 मोबाइल फ़ोन
  • पौड़ी

प्रोफेसर साहब ही निकले मोबाइल चोर, तलाशी ली तो मिले 30 मोबाइल फ़ोन

RNS INDIA NEWS 20/12/2021
default featured image

श्रीनगर। श्रीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई जहां ये जनाब हैं तो पेशे से प्रोफेसर, लेकिन काम है चोरी का। दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एक छात्र का मोबाइल चोरी हुआ था। जब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो फोन को एक प्रोफेसर साहब ले जाते हुए दिखे। इसके बाद प्रोफेसर का कमरा खंगाला गया, तो वहां करीब 30 फोन मिले। जिसे देखकर सभी सन्न रह गए। फिलहाल प्रशासन ने सभी आरोपों की जांच के लिए कमेटी बैठा दी है।

बीते 15 दिसंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में परीक्षा थी, जिसमे सम्मिलित होने आए सभी छात्रों के फोन कक्ष निरीक्षकों ने जमा करवा दिए। परीक्षा समाप्त के बाद एक छात्र का फोन नहीं मिला तो एनोटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी सकते में आ गए और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज जांचना शुरू कर दिया, जिसमें कॉलेज में 10 साल से कार्यरत सीनियर प्रोफेसर फोन ले जाते हुए दिखे, जिसे देखकर वह दंग रह गए। जिसकी सूचना उन्होंने प्राचार्य प्रो. सीएम रावत को दी।

प्राचार्य संस्थान के अधिकारियों के साथ संबंधित प्रोफेसर के कमरे में पहुंचे और फोन के बारे में पूछताछ की जिस पर वह साफ मुकर गए। जब उन्हें सीसीटीवी फुटेज दिखाए, तब भी वहां फोन ले जाने की बात से मुकरते रहे। जिसके बाद कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से करीब 30 फोन मिले। फोन की पहचान करने के लिए छात्र को बुलाया गया, उसने अपना फोन पहचान लिया।

इस मामले में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. सीएम रावत का कहना है कि प्रोफेसर द्वारा छात्र का फोन फॉरमेट कर दिया गया था जिससे प्रतीत होता है कि प्रोफेसर द्वारा फोन गलती से नहीं उठाया गया है। प्रोफेसर पर अन्य कई आरोप हैं जिनकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फोन का बिल जमा नहीं, मरीज परेशान
Next: ऐसे कैसे होगा लक्ष्‍य प्राप्‍त, सरकार के दावे हवा हवाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.