Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक हजार महिलाओं ने पास की एनडीए की परीक्षा
  • राष्ट्रीय

एक हजार महिलाओं ने पास की एनडीए की परीक्षा

RNS INDIA NEWS 17/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के दरवाजे महिलाओं के लिए खोले जाने के बाद हुई पहली परीक्षा में 1002 महिला उम्मीदवारों ने इसे सफलतापूर्वक पास किया है।
रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले 8000 उम्मीदवारों में पहली बार परीक्षा में बैठी 1002 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद सरकार ने एनडीए के दरवाजे महिला उम्मीदवारों के लिए खोल दिए थे और उसके बाद हुई परीक्षा में 1000 से भी अधिक महिलाओं उम्मीदवारों ने इसे पास किया है।
इन महिला उम्मीदवारों को अब आगे की चयन प्रक्रिया के तहत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के मानकों तथा मेडिकल फिटनेस की कसौटी पर खरा उतरना होगा। परीक्षा पास करने वाली 1002 महिला उम्मीदवारों में से केवल 19 को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
समूची चयन प्रक्रिया के आधार पर अगले कोर्स के लिए 400 उम्मीदवारों को चुना जाना है जिनमें 19 स्थान महिलाओं के लिए रखे गए हैं। इनमें से 10 को सेना में, छह को वायु सेना और तीन को नौसेना में कमीशन मिलेगा।
यह पहला मौका होगा जब एनडीए कोर्स में महिला कैडेट पुरुषों के साथ प्रशिक्षण लेंगी। इसके लिए पुणे में खडक़वासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में सभी जरूरी व्यवस्था तथा इंतजाम किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुधर जाए पाकिस्तान, जरूरत पड़ने पर भारत को और भी राफेल देगा फ्रांस
Next: दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढक़र 97 हुए

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.