Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार ने विक्षिप्त युवक को निवाला बनाया
  • टिहरी

गुलदार ने विक्षिप्त युवक को निवाला बनाया

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
default featured image

गुलदार ने विक्षिप्त युवक को नई टिहरी के देवप्रयाग नगर स्थित डाक बंगला रोड पर निवाला बना डाला। युवक का शव झाडिय़ों में बीच पड़ा मिला। घटना से पूरे क्षेत्र में भारी दहशत बन गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने घटना स्थल पर पिंजरा लगाने के साथ ही शूटर जॉय हुकिल को भी तैनात कर दिया है।देवप्रयाग क्षेत्र में पिछले एक महीने से बनी गुलदार की दहशत रविवार को तब और गहरा गयी जब गुलदार ने यहां एक युवक को निवाला बना डाला। प्राप्त जानकारी अनुसार डाक बंगला रोड पर सडक़ किनारे सो रहे विक्षिप्त युवक पर गुलदार ने रविवार तडक़े हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। घटना की जानकारी करीब छह बजे पास के मकान में रहने वाले पंकज को तब हुई जब उसने सडक़ पर खून, चप्पल और कपड़े बिखरे देखे। अनहोनी की आशंका पर पंकज ने पुलिस व आसपास के लोगों को सूचना दी। सडक़ पर गिरे खून व घसीटने के निशानों का पीछा करते पुलिस को करीब 20 मीटर ऊपर झाडिय़ों में युवक का अधखाया शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। आक्रोशित लोग नरभक्षी गुलदार को तत्काल मारे जाने के लिए क्षेत्र शूटर तैनात करने के बाद ही शव उठाने पर अड़ गये। जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर पिंजरा लगवा दिया गया। मौके पर पहुंचे रेंजर मणिकनाथ रेंज देवेन्द्र पुण्डीर व शूटर जॉय हुकिल ने घटनास्थल का जायजा लिया। रेंजर देवेन्द्र पुंडीर ने बताया कि डीएफओ को घटना की जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया कि नरभक्षी के मादा गुलदार की सम्भावना है। प्रभारी थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये ऋषिकेश एम्स भिजवाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, ग्राम प्रधान अरविंद जियाल, जिपंस नरेंद्र रावत, तहसीलदार एसएस कठैत, वन दरोगा दिनेश गैरोला, रविन्द्र सिह, रतनमणि डबराल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फीस माफी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने शहर के 9 चौराहों पर दिया धरना
Next: लापता किशोरी को बरामद कर परिजनों को सौंपा

Related Post

default featured image
  • टिहरी

भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

बिना सहमति मेला आयोजन पर भड़के व्यापारी, बाजार में किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • टिहरी

सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.