Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बैकडोर से नियुक्ति मामले पर कांग्रेस ने सीएम का पुतला दहन किया
  • नैनीताल

बैकडोर से नियुक्ति मामले पर कांग्रेस ने सीएम का पुतला दहन किया

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
rns featured image new

भाजपा नेताओं के परिजनों को बैकडोर से नियुक्ति देने और बेरोजगारों को रोजगार न देने के मामले में कांग्रेस ने अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को हल्द्वानी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में हुए प्रदर्शन में काग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू ने कहा कि उपनल की नौकरी में पहला अधिकारी पूर्व सैनिक, अर्द्ध सैनिक परिवार से है। इसके अलावा प्रदेश में लाखों युवा परीक्षा फार्म भरने के बावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं। 2017 से राज्य में पीसीएस परीक्षा नहीं हुई। पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोग बेरोजजगार हो गए हैं, पर सरकार ने इन सब बातों को दरकिनार करते हुए देहरादून के मेयर की बेटी को बिना आवेदन के ही नौकरी पर रखवा दिया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के राज में बेरोजगारी चरम पर है, पर भाजपा के पहुंच वाले लोगों को नौकरियां होम डिलिवरी से मिल रही हैं। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद हेमंत शर्मा, संदीप भैसोड़ा, हरीश आर्या, किरन माहेश्वरी, योगेश कबड़वाल, इंदर सिंह बिष्ट, जमील कुरैशी, रवि कुमार, सोनू अंसारी, नरेंद्र कुमार, रवि आर्या आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यकेडी ने किया पुण्यतिथि पर विपिन त्रिपाठी को याद
Next: कोरोना संक्रमित लोनिवि कर्मी सहित चार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.