Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त
  • बागेश्वर

संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त

RNS INDIA NEWS 30/08/2020
rns featured image new

कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बागेश्वर में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ रहे संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। नियम तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपट रही है। कांडा पुलिस भी इन दिनों व्यापक अभियान चलाकर नियम तोडऩे वालों के चालान काट रही है। अप्रैल माह से अब तक कुल 886 चालान काटकर 88,600 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। एसओ प्रहलाद सिंह ने बताया कि कोरोना बढऩे के साथ लोगों की लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। चालान काटने के बावजूद लोग नियम तोडऩे से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसे देखते हुए अब चालान की राशि को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। अब मास्क नहीं पहनने पर 100 की बजाय 200 का चालान काटा जा रहा है। दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 और तीसरी बार नियम तोडऩे वाले को 1000 रुपये चालान भुगतना पड़ेगा। बताया कि कांडा बाजार, पड़ाव के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र रावतसेरा, सानिउडियार सहित कमस्यार घाटी की अन्य छोटी बाजारों में भी पुलिस कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अभियान चला रही हैं। एसआई पूरन चंद्र जोशी और सुरभि राणा के नेतृत्व में लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्हें नियमों के उल्लंघन पर होने वाले जुर्माने व अन्य कार्रवाई की जानकारी भी दी जा रही है। इसके बावजूद जो नियम तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित मिलने पर पोस्ट ऑफिस लाइन सील
Next: 10 मिनट के भीतर दो चालान पर भडक़े व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.