Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • रूस के मठ में हुआ आत्मघाती विस्फोट, आठ घायल और हमलावर की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

रूस के मठ में हुआ आत्मघाती विस्फोट, आठ घायल और हमलावर की मौत

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के पास स्थित एक मठ में हुए आत्मघाती हमले में सात युवक घायल हो गए हैं जबकि हमलावर की मौत हो गई है। यह हमला तब हुआ जब सुबह आठ बजे के आसपास इस मठ में एक एक्सप्लोसिव डिवाइस में अचानक विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि घायल में एक पंद्रह साल का युवक भी शामिल है। जबकि हमलावर पास के ही एक कॉन्वेंट स्कूल का छात्र रह चुका है।
मॉस्को क्षेत्र के अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों में एक 15 वर्षीय किशोर सहित सभी नाबालिग शामिल हैं। प्रादेशिक पुलिस विभाग के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बम विस्फोट के सिलसिले में एक लडक़े को हिरासत में भी लिया गया है। यह लडक़ा भी कॉन्वेंट स्कूल का है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तीव्र विस्फोट, मॉस्को के पास वेवेदेंस्की व्लाचिन में स्थित एक मठ में हुआ है। विस्फोट इतना तेज था कि मठ के काफी बड़े हिस्से को क्षतिग्रस्त भी कर दिया और वहां सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा आसपास कुछ दूरी पर मौजूद लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी बताया गया है कि हमलावर ने यह योजना तब बनाई जब सुबह की प्रार्थना के दौरान वहां लोग इकठ्ठा हो रहे थे। हालांकि हमले की योजना के बीच जैसे ही वह प्रवेश द्वार पर पहुंचा और बम वहीं फट गया, इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने कारणों का पता लगाने की कोशिश की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घटना की आधिकारिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
इससे पहले हाल ही में रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। इस हमले में अपनी जान बचाने के लिए कई छात्र बिल्डिंग की खिड़कियों से कूद गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इक्वाडोर बस दुर्घटना में 18 की मौत, 25 घायल
Next: वन स्टाप सेंटर में कर्मियों को चकमा दे किशोरी फरार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.