Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत की हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

भारत की हरनाज कौर संधू बनी मिस यूनिवर्स 2021

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

21 साल बाद भारत की बेटी को मिला खिताब

 

नई दिल्ली। मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में भारत की हरनाज संधू ने खिताब अपने नाम कर लिया है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 13 दिसंबर (सोमवार) को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के शुरुआती स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई, जिसमें भारत की हरनाज संधू भी थीं। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप परागुए की नाडिया फेरेरा और तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की लालेला मस्वाने रहीं। फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इस बार जज पैनल में शामिल थीं। बता दें, भारत की झोली में 21 साल बाद यह खिताब आया है। साल 2000 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने यह खिताब अपने नाम किया था।

देश की तीसरी बेटी ने जीता खिताब: 

यह तीसरी बार है, जब देश की बेटी ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। सबसे पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता (1994) जीती थी। इसके छह साल बाद एक्ट्रेस लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स (2000) का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था। वहीं, हरनाज देश की तीसरी बेटी हैं, जिन्होंने भारत की झोली में मिस यूनिवर्स का तीसरा खिताब डाला है।

हरनाज के जवाब ने जीता जजों का दिल:

इस प्रतियोगिता के टॉप 3 में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका की सुंदरियां भी पहुंचीं थीं। आरिखी राउंड के तौर पर इनसे सवाल पूछा गया कि, ‘आज के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी। इस पर हरनाज ने कहा, ‘आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करना। यह जानना कि आप यूनीक हैं, आपको सुंदर बनाता है। अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही अधिक महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। बाहर आओ, अपने लिए बोलो, क्योंकि तुम अपने लाइफ के लिडर हो, तुम अपनी आवाज हो। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।’


शीर्ष 5 में हरनाज से पूछा गया था ‘कई लोग सोचते हैं कि जलवायु परिवर्तन एक धोखा है, अन्यथा आप उन्हें समझाने के लिए क्या करेंगी?’ हरनाज ने अपने जवाब से सभी को प्रभावित किया जब उन्होंने कहा, ‘मेरा दिल यह देखकर टूट जाता है कि प्रकृति कितनी समस्याओं से गुजर रही है, और यह सब हमारे गैर-जिम्मेदार व्यवहार की वजह से है। मुझे पूरी तरह से लगता है कि यह कार्रवाई करने और कम बात करने का समय है। क्योंकि हमारा हर एक्शन प्रकृति को बचा सकता है, या मार सकती है। प्रिवेंट और प्रोक्टेक्ट, पश्चाताप और रिपेयर से बेहतर है और यही मैं आज आप लोगों को समझाने की कोशिश कर रही हूं।’

कौन हैं हरनाज संधू? :

हरनाज संधू पंजाब के चंढीगढ़ की रहने वाली हैं और एक मॉडल हैं। 21 साल की मिस यूनिवर्स ने मॉडलिंग के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दिया। हरनाज साल 2017 में मिस चंढीगढ़ बनीं थी। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। साल 2019 में हरनाज ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में वह टॉप 12 में पहुंच सकी थीं। 

हरनाज की फिल्में 

हरनाज को दो पंजाबी फिल्में ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ में देखा जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशेड़ी युवाओं ने की महिला व्यापारी से मारपीट
Next: एससी और एसटी के सदस्यों पर होने वाले अत्याचारों के विरुद्ध राष्ट्रीय हेल्पलाइन का शुभारंभ आज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.